दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में इन दिनों सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर नई बहस छिड़ गई है. लोग सुशांत को न्याय दिलाने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं. अब हाल ही में महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली ने सुशांत सुसाइड मामले में सीबीआई जांच की मांग की है.
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रूपा ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘ क्या सीसीटीवी फुटेज की जांच करके उन्हें वैरिफाई किया गया कि घर में किसी ने प्रवेश नहीं किया था.’ इसी के साथ उन्होंने एक और ट्वीट और किया जिसमें उन्होंने #CBIFORSUSHANT लिखा है. रूपा ने कई तमाम ट्वीट किए.
एक ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘ क्या जांच बहुत जल्दबाजी में हुई है और फॉरेंसिक टीम 15 जून को क्यों वहां पहुंची.’ इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, ‘ क्या उसके शरीर से किसी तरह के जहर के अवशेष मिले? ‘
सोशल मीडिया पर रूपा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ मैं ये नहीं समझ पा रही हूं कि इतना ब्रिलियंट और कमाल का इंसान इस तरह का रास्ता क्यों चुनेगा बिना किसी उकसावे के कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें या तो नहीं जोड़ा गया है या जिनकी सफाई नहीं दी गई है.’

