BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रामीण करें डिमांड, 24 घंटे के अंदर देंगे काम: उपायुक्त

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in समाचार
ग्रामीण करें डिमांड, 24 घंटे के अंदर देंगे काम: उपायुक्त

ग्रामीण करें डिमांड, 24 घंटे के अंदर देंगे काम: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: मुख्यमंत्री हेमंत सरकार द्वारा आरंभ किए गए बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हेरहंज प्रखंड के तासू पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में मिश्रित आम बगावानी आरंभ की गई. आम बागवानी का आरंभ उपायुक्त जिशान कमर एवं उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया.

आम बागवानी का आरंभ करते हुए उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि कोरोना वायरस जैसे संकट की घड़ी में श्रमिकों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना वरदान साबित होगी.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिस्थितियां कुछ बदली हुई है रोजगार के साधन कुछ कम हो गए है ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आरंभ किए गए बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी ग्रामीणों के विकास में सहायक होगी एवं उनके जीवन में आर्थिक संपन्नता लाने का कार्य करेंगी.

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत काम की कोई कमी नहीं है. ग्रामीण काम की मांग करें जिला प्रशासन उन्हें 24 घंटे के अंदर काम देगी. उपायुक्त श्री कमर ने ग्रामीणों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने भी बिरसा हरित ग्राम योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी एवं ग्रामीणों को मनरेगा समेत मुख्यमंत्री द्वारा आरंभ किए गए बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना एवं वीर शहीद पोटो हो खेले विकास योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना से गांव एवं ग्रामीण समृद्ध होंगे एवं गांव के विकास में पूरी तरह से सहायक होगा. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव,योजना पदाधिकारी उपेन्द्र राम के द्वारा भी मनरेगा से संचालित योजनाऐं एवं मुख्यमंत्री द्वारा आरंभ किए गए योजनाओं के बारें में विस्तार पूवर्क बताया गया एवं योजना का लाभ लेकर स्वावलंबन की राह पर चलने की अपील की गई. मौके पर मुखिया अनिल उरावं,पंचायत सेवक आत्मा सिंह,लाभूक सकेश्वर कुमार राम समेत ग्रामीण मौजूद थे.

 

लाभुक सकेश्वर जमीन पर आरंभ हुआ आम बागवानी का कार्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आरंभ किए गए बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तासू पंचायत के मोहनपुर गांव में लाभुक सकेश्वर कुमार राम के एक एकड़ जमीन पर आम बागवानी कार्य आरंभ किया गया.

इस दौरान उपायुक्त जिशान कमर एवं उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा के मौजूदगी में ग्रामीण के द्वारा कुदाल से गडृडे की खुदाई की गई एवं नारियल फोड़ कर कार्य आरंभ किया गया.

मुखिया करें गांव कां सर्वे, एक भी व्यक्ति रोजगार से नहीं हो वंचित

 

बिरसा हरित ग्राम योजना का आरंभ करने हेरहंज प्रखंड के मोहनपुर गांव में पहुंचे उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर हुए लाॅकडाउन में जिले में हजारों मजदूर आ रहे है,सभी लोगों को रोजगार देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

उन्होंने मुखिया,वार्ड सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों को सर्वे कर काम उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. उपायुक्त कमर ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा अगर काम मांगा जाए तो निश्चित तौर पर उसे 24 घंटे के अंदर काम देना सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि अगर किसी मजदूर को काम मांगने के 24 घंटे अंदर काम नहीं मिलता है तत्काल इसकी सूचना हमें दे ताकि संबंधित श्रमिक को काम दिया जा सके.

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर किया निर्देशित

हेरहंज प्रखंड के मोहनपुर गांव में बिरसा हरित ग्राम योजना का आरंभ करने पहुंचे उपायुक्त जिशान कमर ने संचालित योजनाओं को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर बनाए गए नियम का पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने, मास्क एवं सैनेटाइजर का इस्ताल को लेकर भी निर्देशित किया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुजरात से आए श्रमिकों का तालियां बजाकर किया गया जोरदार स्वागत

Next Post

बयान वीर मंत्रियों की लापरवाही से बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या: अजय राय

Next Post
बयान वीर मंत्रियों की लापरवाही से बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या: अजय राय

बयान वीर मंत्रियों की लापरवाही से बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या: अजय राय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d