BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रामीण विकास मंत्री ने रैली के दौरान दिलायी सभी को स्वच्छता की शपथ

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in समाचार
ग्रामीण विकास मंत्री ने रैली के दौरान दिलायी सभी को स्वच्छता की शपथ

Rural Development Minister administered the pledge of cleanliness to all during the rally

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: खूंटी जिले में 150 वीं गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता रैली निकाली गई. रैली कचहरी मैदान खूंटी से मेन रोड होते हुए दतिया गांधी चौक पहुंची. रैली में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, उपायुक्त सूरज कुमार, नगर पंचायत अध्य्क्ष अर्जुन पहान समेत वार्ड पार्षद, जिले के अधिकारी और स्कूली विद्यार्थी शामिल रहे.

रैली के दौरान प्लास्टिक मुक्त खूंटी बनाने के लिए सड़क मार्ग से प्लास्टिक कचड़े का किया उठाव किया गया. गांधी चौक दतिया पहुंचकर सभी लोगों को मंत्री ने स्वच्छता की शपथ दिलायी. गांधीजी की जयंती के अवसर पर खूंटी उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा की 2014 में जब स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात हुई थी तो मात्र 39 प्रतिशत देश मे शौचालय बने थे. आज गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर पूरा देश शत प्रतिशत शौच मुक्त बन गया है. खूंटी को ओडीएफ बनाने में सहयोग करने के लिए खूंटी की जनता धन्यवाद की पात्र है.

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने पूरे देश में स्वास्थ्य और स्वच्छता मिशन को अभियान के रूप में चलाया. आज स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश लगातार आगे बढ़ रहा है. खूंटी छोटा जिला होने के बावजूद प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर नंबर-1 बनने की दिशा में अग्रसर है. चाहे स्वच्छता की बात हो, स्वास्थ्य सुविधा की बात हो या समाज की सही दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य हो, खूंटी जिला लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.

गांधीजी ने और हमारे प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा है स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में देश को अव्वल बनाना है. इस दिशा में खूंटी की जनता को शपथ लेने की आवश्यकता है. इस अवसर पर दतिया गांधी चौक में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही महिलाओं के बीच उज्ज्वला योजना के तहत गैस और चूल्हा का वितरण किया गया, गरीबों को राशन पैकेट उपलब्ध कराया गया. साथ ही पीएम आवास योजना के लाभुकों को ग्रामीण विकास मंत्री ने गृह प्रवेश भी कराया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं हुई JSCA के तीन पदाधिकारियों पर कार्रवाई

Next Post

एयर इंडिया ने अनोखे अंदाज से दी बापू को श्रद्धांजलि

Next Post
एयर इंडिया ने अनोखे अंदाज से दी बापू को श्रद्धांजलि

एयर इंडिया ने अनोखे अंदाज से दी बापू को श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d