BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रामीण विकास मंत्री मुण्डा ने खूंटी जिले में 20 लोगों के बीच आयुष्मान गोल्डन कार्ड का किया वितरण

by bnnbharat.com
August 16, 2019
in समाचार
ग्रामीण विकास मंत्री मुण्डा ने खूंटी जिले में 20 लोगों के बीच आयुष्मान गोल्डन कार्ड का किया वितरण

Rural Development Minister Munda distributed Ayushman Golden Card among 20 people in Khunti district

Share on FacebookShare on Twitter
रिपोर्टर – ज्योत्सना
खूंटी
ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुण्डा ने खूंटी जिले के नगर भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आज 20 लोगों के बीच आयुष्मान गोल्डन कार्ड का वितरण किया. जिले में अब तक कुल 50,249 ग्रामीणों का आयुष्मान जन आरोग्य कार्ड बनाया गया है. मंत्री नीलकंठ सिंह मुण्डा ने जिलावासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गोल्डन कार्ड बनने से गरीबों के लिए बीमारियों का इलाज कराना आसान हो गया. सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड द्वारा देश के विभिन्न पंजीकृत अस्पतालों में इलाज कराना अब आसान बन गया है. इलाज का पैसा सीधे अस्पताल के खाते में जायेगा.

Also Read This:- स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड क्षेत्र में शान से लहरा तिरंगा

पूर्व में सरकारी योजनाओं के पैसों का बंदरबांट होता था. 100 रुपया केंद्र से लाभुकों तक आते-आते  5 या 10 रुपया मिलता था, इससे भष्टाचार को बढ़ावा मिलता था. इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाओं का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर अर्थात डीबीटी के माध्यम से लाभुकों तक पहुंचाने का काम किया है. अब प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा.
झारखंड राज्य में आयुष्मान जन आरोग्य के तहत अब तक 647 अस्पतालों ने पंजीकरण करा लिया है। जिसमें 1408 तरह की विभिन्न बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है. खूंटी जिले में तीन लाख आयुष्मान जन आरोग्य कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. खूंटी जिले के मरीजों ने खूंटी के बाहर के अस्पतालों में भी जाकर आयुष्मान कार्ड से इलाज कराया है. जिले के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के एवज में अब तक 62 लाख रुपये का क्लेम प्राप्त हो चुका है.

Also Read This:- राष्ट्रमंडल खेल-2022 में महिलाओं की स्पर्धा पुरुषों से ज्यादा

नगर भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त सूरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव पॉल, सिविल सर्जन प्रभात कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और जिले के आमजन उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चंडीगढ़: PG में रहने वाली सगी बहनों की गला रेतकर हत्या

Next Post

चंबल और पार्वती नदी उफान पर, मध्य प्रदेश का राजस्थान से संपर्क टूटा

Next Post
चंबल और पार्वती नदी उफान पर, मध्य प्रदेश का राजस्थान से संपर्क टूटा

चंबल और पार्वती नदी उफान पर, मध्य प्रदेश का राजस्थान से संपर्क टूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d