संस्था से जुड़ी महिलाओं के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की
हजारीबाग: ग्रामीण विकास सचिव आराधना पटनायक ज़िले के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद के साथ बुधवार को दारू आजीविका महिला संकुल संगठन के हरली स्थित केंद्र पहुंची. यहां पर संस्था की महिला सदस्यों ने स्वागत गीत गाकर और फूलों की बारिश कर स्वागत किया. महिला सदस्यों के साथ बैठक कर सचिव ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्होंने महिलाओं को स्वालंबी बनने का आह्वान किया ताकि उनका परिवार आर्थिक रूप से भी समृद्ध हो. सचिव ने वैसे महिलाओं को भी जोड़ने का आग्रह किया जो अबतक आजीविका संस्था से नही जुड़ पाई है. संस्था का निरीक्षण कर व महिलाओं से बात करने के बाद पटनायक ग्रामीण सेवा केंद्र पेटो पहुंची. इसी केंद्र में संस्था के सहयोग से उत्पादित सामग्री मडुआ आटा , गेहूं आटा, हल्दी ,दाल, तुलसी लेमन ग्रास आदि की पेकेटिंग की जाती है.पटनायक ने कहा कि पलाश ब्रांड के तहत सभी उत्पादित सामग्री को पैक किया जाता है इसकी गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता ना करे. निरीक्षण के दौरान वे संस्था और इससे जुड़े महिलाओं के द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की और उन्हें बधाई दी.
ग्रामीण विकास विभाग की सचिव के साथ उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद, उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार, जेएसलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामरतन कुमार बरनवाल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील राणा, बीपीओ मो परवेज सहित आजीविका से जुड़े सभी महिलाएं और अन्य कई लोग मौजूद थे.
