रांची: ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी ढंग से मनाया माही का 39 वां जन्मदिन. मंगलवार को स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन एवं सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से रांची के राजकुमार एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 39 वां जन्मदिन कांके डैम स्थित पतरागोंनंदा मैदान स्थित लिटिल एंजेल फुटबॉल सेंटर के ग्रमीण खिलाड़ियों के साथ सादगी पूर्वक मनाया.
इस अवसर पर ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ी आरती कुमारी ने अपने साथियों के साथ हाथों में माही की तस्वीर लेकर केक काटकर माही का 39 वां जन्मदिन मनाया एवं अपने चहिते खिलाड़ी की लंबी उम्र की कामना की.
इस मौके पर कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी को लेकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का सही तरीके से पालन करते हुए रांची के राजकुमार एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया.
इस अवसर पर राजीव रंजन, अशुतोष द्विवेदी, कोच अजय कुमार, कविता, राधिका समेत अन्य ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे.

