रांची: झारखंड सरकार ने तीन आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से रांची के रूरल एसपी आशुतोष शेखर का तबादला करते हुए उन्हें खूंटी जिले का एसपी बनाया गया है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के पद पर पदस्थापित ऋषव कुमार झा को रांची का नया रूरल एसपी बनाया गया है. खूंटी के एसपी आलोक की सेवा गृह विभाग को वापस कर दी गयी है. इस संबंध में शैलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

