रांचीः झारखंड में हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है. हजारीबाग में PCR में पदस्थापित पुलिस चालक वीरेंद्र मेहता की बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी. इससे दहशत का माहौल है. वीरेंद्र मेहता की लाश वर्दी में मिली है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

