BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दंपत्ति की निर्मम हत्या, डबल मर्डर से फैली सनसनी

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
डबल मर्डर केस: ठेकेदार पर हत्या का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर: रेलबाजार थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में रहने वाले दंपत्ति की संडे देर रात निर्मम हत्या की गई है. सुबह पिता घर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की. पति के सिर पर भारी चीज से हमला कर हत्या की गई थी. जबकि पत्नी के गले में दुपट्टा कसा था और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे. घर का सामान बिखरा पड़ा था. मौके पर पहुंचे डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने घटना की जानकारी ली. साथ ही डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक यूनिट ने भी जांच की. पुलिस रंजिश और लूटपाट के एंगल से अभी जांच कर रही है. यह भी पता चला है कि युवती ने दूसरी शादी की थी उसका पहले पति से भी विवाद चल रहा था.

आधी रात को हुई वारदात

रेलवे में केयरटेकर का काम करने वाले रामदीन निषाद रेल बाजार स्थित रेलवे स्टेडियम में बने क्वार्टर में रहते थे. उनके साथ 25 साल का बेटा विष्णु और बहू शालू भी रहती थी. रामदीन के मुताबिक रात 11.30 बजे वह घर पर थे. विष्णु से पानी मांगा इसके बाद सोने के लिए चले गए. सुबह वह घर आए तो अंदर बेटे और बहू का शव पड़ा मिला. उन्होंने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर सीओ, एसपी और डीआईजी भी पहुंचे. जांच में पता चला कि विष्णु ने दो साल पहले शालू से लवमैरिज की थी. शालू की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन वह अपने पहले पति को छोड़ कर मुंशीपुरवा स्थित अपने मायके में रहने लगी. इस बीच विष्णु से उसकी जान पहचान हुई जो कि प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली.

किससे था विवाद?

विष्णु के पिता रामदीन के मुताबिक रेलवे स्टेडियम खुला हुआ है. इसलिए यहां नशेबाजों का अड्डा बना रहता है. विष्णु ने इस पर आपत्ति भी जताई थी और पुलिस से शिकायत की थी. वहीं शालू का भी पहले पति से विवाद होने की बात सामने आई है. पता चला कि पहला पति उसे अपने पास बुलाता था, लेकिन शालू जाने को तैयार नहीं थी. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. हत्या की वजह अभी साफ नहीं हैं. शाम को पुलिस की ओर से दोनों का डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी की गई. जिस कमरे में दोनों के शव मिले वहां पर सामान बिखरा हुआ था, लेकिन शालू के शरीर में जो गहने थे वह वैसे ही पड़े थे. कत्ल में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र

Next Post

बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में फैला कोरोना संक्रमण

Next Post
बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में फैला कोरोना संक्रमण

बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में फैला कोरोना संक्रमण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d