BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिर दिखेगा एस श्रीसंत की गेंदबाजी का जलवा, BCCI ने मैदान पर वापसी की राह की आसान

by bnnbharat.com
August 21, 2019
in समाचार
फिर दिखेगा एस श्रीसंत की गेंदबाजी का जलवा, BCCI ने मैदान पर वापसी की राह की आसान
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। एस श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप आइपीएल 2013 सीजन में लगा था जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें लाइफ टाइम के लिए बैन कर दिया था। लंबी लड़ाई के बाद श्रीसंत को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत मिल गई थी फिर भी बोर्ड ने उनका लाइफ टाइम बैन बरकरार रखा था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ये कहा गया था कि वो श्रीसंत के मामले को देखें। सुप्रीम कोर्ट ने 15 मार्च को इसी वर्ष बीसीसीआई के अनुशासन समिति का फैसला बदल दिया था। अब अपने फैसले में डीके जैन ने कहा कि उनका प्रतिबंध सात साल का रहेगा और वो अगले साल से खेल सकेंगे। अब वो जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी BCCI ने श्रीसंत के बैन की अवधि कम कर दी है। बोर्ड ने अब उन पर सात वर्ष का बैन लगाया है जो 13 अगस्त 2020 को खत्म हो जाएगा। यानी अगले एक वर्ष के बाद एक बार फिर से एस श्रीसंत गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई (BCCI) के लोकपाल डीके जैन ने ये आदेश दिया की उनके बैन की अवधि अगले वर्ष सितंबर में खत्म हो जाएगा। बीसीसीआई ने श्रीसंत पर 2013 में बैन लगाया था। उनके अलावा आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग करने वाले अन्य दो क्रिकेटर राजस्थान रायल्स के अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

36 वर्ष के श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैच खेले थे। भारत के लिए उन्होंने आखिरी वनडे मैच 2 अप्रैल 2011 को खेला था। वहीं भारत के लिए उन्होंने आखिरी टी20 मैच एक फरवरी 2008 को खेला था। श्रीसंत ने वनडे विश्व कप 2011 के बाद से भारत के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला था। उन्होंने टेस्ट में टीम के लिए 87 विकेट, वनडे में 75 जबकि टी20 में 7 विकेट लिए थे। श्रीसंत दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के वो सदस्य रह चुके हैं।

श्रीसंत इस वक्त 36 वर्ष के हैं और अगले वर्ष बैन खत्म होते-होते वो 37 वर्ष के हो जाएंगे। इसके अलावा वो 2013 के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं ऐसे में फिर से वापसी उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। एक गेंदबाज के तौर पर तो वो मैदान पर शायद ही वापसी कर पाएं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CBI पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के घर, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Next Post

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन

Next Post
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d