BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साद ने जारी किया नया ऑडियो, कहा- धैर्य का होना बेहद जरूरी

by bnnbharat.com
April 18, 2020
in Uncategorized
साद ने जारी किया नया ऑडियो, कहा- धैर्य का होना बेहद जरूरी

साद ने जारी किया नया ऑडियो, कहा- धैर्य का होना बेहद जरूरी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: तबलीगी जमात और मरकज के प्रमुख मौलाना साद ने एक नया ऑडियो रिलीज किया है, जिसमें साद कह रहे हैं कि आपके पास धैर्य का होना बेहद जरूरी है. धैर्य से ही आप अपनी परेशानी का समाधान पा सकते हैं. परेशानी दो तरह की है. पहला जो आपके अंदर है और दूसरा बाहर. शासक का काम होता है कि वो अपने अनुयायियों को आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करे, लेकिन वे मुकाबले की बात कर रहे हैं, इससे दूरियां बढ़ेंगी. इस्लाम के मुताबिक सरकार लोगों के अधिकारों को दबा रही है. यह तरीका ठीक नहीं है, क्योंकि अगर आप उनके साथ संघर्ष करते हैं, तो उन्हें लगता है कि आप उनसे बदला ले रहे हैं और अगर आप उनका समर्थन करते हैं तो वो मानते हैं कि हमने उनके सामने घुटने टेक दिए.

Also Read This: 20 भारतीय नौसेना के कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जमात के मौलाना मोहम्मद साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. इसके अलावा गुरुवार को ही साद के खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी धनशोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया है. वित्तीय जांच एजेंसी को संदेह है कि मौलाना साद के संगठन की ओर से विदेशों से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त किया गया और सरकार के समक्ष इसका खुलासा नहीं किया.

बता दें, पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज में तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम हुआ था. इस कार्यक्रम में शामिल जमात के कई लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए. वहीं जिन राज्यों में जमात के लोग वापस गए, वहां इनके संपर्क में आने से कई अन्य लोग भी इस संक्रमण के शिकार हो गए. इसके बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी. जमात में शामिल 1890 विदेशी नागरिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया था और कार्यक्रम में शामिल हुए थे. पुलिस ने मरकज से 2300 से अधिक लोगों को बाहर निकाला था, जिनमें 500 से अधिक विदेशी थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना योद्धाओं को Google ने Doodle कर कहा ‘Thank You’

Next Post

मीडिया जगत का भी ध्यान रखें सरकार: आचार्य श्रीकांत शास्त्री

Next Post
मीडिया जगत का भी ध्यान रखें सरकार: आचार्य श्रीकांत शास्त्री

मीडिया जगत का भी ध्यान रखें सरकार: आचार्य श्रीकांत शास्त्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d