BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सचिन बंसल ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बोर्ड से दिया इस्तीफा

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
सचिन बंसल ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बोर्ड से दिया इस्तीफा

सचिन बंसल ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बोर्ड से दिया इस्तीफा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक सचिन बंसल ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है. बैंक को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा कि उनके स्वामित्व वाली एक इकाई ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. मुझे लगता कि यह कॉरपोरेट प्रशासन के हित में है इसलिए मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे का कोई और कारण नहीं है.

सचिन बंसल अपनी कंपनी नवी टेक्नोलॉजीज के माध्यम से फाइनेंसल सर्विस सेक्टर पर ध्यान दे रहे हैं. नवी टेक्नोलॉजीज की माइक्रो फाइनेंस कंपनी चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड (CIFCPL) ने यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आरबीआई में आवेदन किया है. मई 2018 में फ्लिपकार्ट से निकलने के बाद बंसल ने नवी टेक्नोलॉजीज की स्थापना की थी.

मंगलवार को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा था. सुबह 10:35 बजे 0.05 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के बाद यह 54.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 54.60 के स्तर पर बंद हुआ था.

बता दें कि सचिन बंसल एक इंटरनेट उद्यमी और भारत के बड़े ई-कॉमर्स औद्योगिक संस्था फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक हैं. साल 2007 में अपने मित्र बिन्नी बंसल के साथ उन्होंने फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी. हालांकि वर्तमान में फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक कल्याण कृष्णमूर्ति और बिन्नी बंसल हैं.

फ्लिपकार्ट ने बहुत कम समय में देश में अपनी पहचान बनाई. साल 2019 में सचिन बंसल ने चैतन्य रूरल इंटरमीडिएशन डेवलपमेंट सर्विसेज (CRIDS) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी थी. बंसल ने इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी में 739 करोड़ रुपये का निवेश किए हैं. फ्लिपकार्ट के पूर्व सीईओ और सह-संस्थापक माइक्रो-फाइनेंस कंपनी सीआरआईडीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. सीआरआईडीएस की शुरुआत साल 2009 में हुई थी. यह कंपनी दोपहिया वाहनों, हाउसिंग, छोटे कारोबारों और शिक्षा के लिए लोन प्रदान करती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 साल बाद हुआ पछतावा, महिला ने कुबुला अपना जुर्म

Next Post

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी

Next Post
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d