राजस्थान: राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा-पटक को लेकर सख्त कदम उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री पद से हटा दिया है. इसके साथ ही पायलट समर्थक तीन मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी.
इससे पहले, बागी तेवर अपनाने वाले उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को साफ-साफ कह दिया था कि उनकी बाकी मांगें तो मंजूर हैं लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही रहेंगे.
माना जा रहा है कि आलाकमान से बात के दौरान पायलट ने तीन मांगें- खुद को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने, प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय को हटाए जाने और अपने समर्थकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग रखी थी जिसमें दो को लेकर तो सहमति बनी है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर साफ कर दिया गया है कि वह बदला नहीं जाएगा. इससे पहले सचिन पायलट और समर्थक विधायकों से एक बार फिर से पार्टी विधायक दल की बैठक में शामिल होने की अपील की.
कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को यहां दिल्ली रोड पर एक होटल में 11 बजे होनी है. इस बैठक से पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने पायलट व उनके समर्थकों से बैठक में शामिल होने की अपील सोशल मीडिया के जरिए की. पांडे ने ट्वीट किया,’मैं सचिन पायलट और उनके सभी साथी विधायकों से अपील करता हूं कि वे आज की विधायक दल की बैठक में शामिल हों.

