दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने आज मंगलवार को ब्रिसबेन टेस्ट 3 विकेट से जीत लिया. टीम ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के विनिंग मोमेंट को मुंबई स्थित अपने घर से देख रहे हैं. मैच में मिली जीत के बाद उन्होंने अपने घर में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन का फोटो लेकर ट्विटर पर शेयर भी किया.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि इस मैच के हर सत्र में हमने एक नये हीरो की तलाश की है. हर बार जब हम हिट हुए…और लम्बे समय तक खड़े रहे तब हमने ये हासिल किया है. हमने निडर क्रिकेट खेलने के लिए सीमाओं को तोड़ा है. लेकिन लापरवाहपूर्ण क्रिकेट नहीं खेली. क्रिकेट में चोटों और अनिश्चितताओं को शिष्टता और आत्मविश्वास के साथ गिना जाता था. सबसे बड़ी क्रिकेट श्रृंखलाओं से से एक जीत! भारत को बधाई.

