BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
अखबार मालिक नाइट पार्टी के नाम पर चला रहा था सेक्स रैकेट
Share on FacebookShare on Twitter

संचालिका फरार

धनबाद: धनबाद में सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ धनबाद पुलिस ने किया है. गुप्त सूचना के आधार पर चार थानों की पुलिस ने सिटी एसपी आर रामकुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

इस छापेमारी के दौरान अर्धनग्न अवस्था में दो युवक एवं दो युवतियों को एक मकान से पकड़ा गया. इन सभी को सरायढेला थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों युवक हाउसिंग कॉलोनी के रहनेवाले हैं. जबकि दोनों लड़कियां कोलकत्ता से धनबाद आयी थी. ये लड़कियां होली के बाद ही धनबाद आ गई थी. इन दोनों लड़कियों को एक महिला ने यहां बुलाया था. जो सेक्स रैकेट चलाने का काम करती थी. संचालिका फरार है.

यह भी बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के साथ एक व्यक्ति भी था. इनकी पहचान कोई नही कर पा रहा है. सूत्रों की माने तो दोनों लड़कों से संचालिका ने 6-6 हज़ार रुपये लिए थे. ये लड़कियां होली के बाद ही धनबाद आ गई थी. वहीं पुलिस ने छापामारी स्थल से एक कार भी जब्त किया है.

मामले के संबंध में बताया जाता है कि सिटी एसपी आर कुमार को कुसुम विहार इलाके में काफी लंबे समय से देह कारोबार होने की सूचना मिल रही थी. इसी सूचना पर सीटीएससी रामकुमार ने धनबाद, बैंक मोड़, गोविंदपुर और बरवाअड्डा थाना पुलिस की एक टीम गठित कर शनिवार की देर रात छापामारी की.

छापेमारी कुसुम विहार स्थित नेपाल चाय दुकान के बगल के एक मकान में की गई. इस दौरान दो युवक एवं दो युवतियों को पकड़ा गया. इन चारों को सरायढेला थाना ले आया गया है.

वहीं इन चारों से सिटी एसपी समेत उपरोक्त चार थानों के इंस्पेक्टर पूछताछ कर रहे हैं. मकान किसका है और सेक्स रैकेट का धंधा कौन चलाता था. इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ईस्टर की धूम: विश्वासियों ने कब्रगाहों में पूजा कर की प्रार्थना

Next Post

कृषि मंत्री ने विष्णु भैया के निधन पर जताया शोक

Next Post
कृषिमंत्री ने जगरनाथ महतो के शीघ्र स्वास्थ्य कामना को लेकर पूजा अर्चना की

कृषि मंत्री ने विष्णु भैया के निधन पर जताया शोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d