लखीसराय: आज चानन प्रखण्ड में मनाया प्रेरणास्रोत मार्गदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मनाया गया. यह कार्यक्रम चानन प्रखंड के नगरदार गांव में भाजपा नेत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा के आवास पर किया गया.
इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला के अध्यक्ष देवानंद साहू, जिला महामंत्री घनश्याम मंडल, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा, सूर्यगढ़ा विधानसभा प्रभारी शशिकांत, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव, रामगढ चौक के प्रखंड अध्यक्ष प्रियरंजन पांडेय एवं बूथ अध्यक्ष 299 के विजय महतो बूथ अध्यक्ष 298 प्रमोद कुमार, बूथ अध्यक्ष 301 के रविरंजन कुमार, वार्ड पार्षद सत्रुघ्न महतो, डॉ अनिल कुमार, प्रबेश कुमार आदि सैकड़ों कार्यकता मैजूद थे.

