रांची: नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा ने दीनदयाल नगर स्थित अपने सरकारी आवास पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ कचहरी चौक के वेंडरों ने भी श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया.
इस मौके पर महापौर ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी थी. हमें उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना है. ताकि देश का विकास हो सके जिस तरह की ताकतें आज देश मे फन उठा रही हैं उन्हें श्याम प्रसाद मुखर्जी के रास्ते पर चल कर ही कुचला जा सकता है.

