रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत-चीन सीमा में हिंसक गतिरोध के दौरान झारखंड के गणेश हांसदा के शहीद होने पर दुःख व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब देश की सीमा और संप्रभुता पर हमला हुआ है, झारखंडी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे उसकी रक्षा की है.
कल भी झारखंडी वीर कुंदन ओझा के शहीद होने की खबर आई थी. देश की संप्रभुता की रक्षा में वीर झारखंडी सपूतों का बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा.

