बड़कागांव:–
बड़की नदी (कोनार) पूल की जर्जर हालत से इस क्षेत्र के लोगों में आवागमन और परिवहन के दौरान भय का माहौल व्याप्त रहता था और इसके निर्माण को लेकर स्थानीय लोग लगातार मांग करते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग धनतेरस के मौके पर पूरी हुई. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर और नारियल फोड़ कर शुरुआत कराया. मौके पर विधायक जायसवाल ने कहा कि पुल का निर्माण स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ झारखंड (साज) द्वारा हजारीबाग- बड़कागांव- टंडवा- बिजूपाडा रोड़ निर्माण का ही एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि उक्त पथ का निर्माण कार्य करीब ढाई सौ करोड़ की राशि से किया जा रहा है. इसी क्रम में बड़की नदी पुल का निर्माण संवेदक एजेंसी सिंह कंस्ट्रक्शन, पटियाला द्वारा करीब तीन करोड़ की राशि से किया जाएगा. यह पुल 02 स्पेन का होगा जिसकी लंबाई 49.20 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। विधायक जायसवाल ने कहा कि पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोग लगातार उनसे संपर्क करते रहें हैं लेकिन इसके वैकल्पिक उपाय के लिए बगल के रास्ते में एक पुल का निर्माण कार्य जारी था उसके पूर्ण होते ही इस पर कार्य शुरू किया गया है. फिलहाल यहां डायवर्सन बनाकर फूल को तोड़ा जाएगा और फिर पुल निर्माण कार्या आरंभ किया जाएगा. विधायक जायसवाल ने यह भी कहा कि खपरियावां, नवादा, बनहा, कुंडिलबागी क्षेत्र में गुनावत सड़कों का जाल बिछा है. पूल के भूमि पूजन को पहुंचे विधायक जायसवाल का यहां गाजा- बाजा और फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया.
मौके पर विशेष रूप से कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, प्रखंड प्रमुख अशोक यादव, बीससूत्री अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, खपरियावां मुखिया मंजू मिश्रा, समाजसेवी रामकिशोर सावंत, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार साव, साज के टीम लीडर ललित कुमार सिंह, ब्रिज इंजीनियर विजय कुमार, मटेरियल इंजीनियर राजीव कुमार, सर्वे इंजीनियर राजेश कुमार, संवेदक निर्मल सिंह, परमजीत सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष कमल साव, भाजपा उपाध्यक्ष अरुण राणा, सोनू सिंह, लखन गोप, अधिवक्ता अजय मिश्रा, नवीन मिश्रा, जगन्नाथ साव, मुकेश साव, नेमीचंद साव, रवि गुप्ता, मनोज साव, पीयूष राणा, संजय राणा, बादशाह पासवान, शिवपाल यादव, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे.

