BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ सदभावना मार्च का आयोजन

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in Uncategorized
सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ सदभावना मार्च का आयोजन

http://bnnbharat.com/sadbhavana-march…allabhbhai-patel/ ‎

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरूआत कारगिल पार्क से हुई जहां भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्रों पर उपायुक्त जिशान कमर,एसपी प्रशांत आनंद,समेत जिला प्रशासन के पदाधिकारी,राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों के द्वारा माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया. उपायुक्त जिशान कमर के नेतृत्व में रन फाॅर युनिटी के तहत राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत सदभावना मार्च निकाली गई. सदभावना मार्च कारगिल पार्क से आरंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए समाहरणालय पहुंची एवं राष्टीय एकता की शपथ ली गई.भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जंयती पर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त जिशान कमर ने राष्टीय एकता शपथ दिलाई. शपथ समारोह में उपायुक्त कमर ने सभी लोगों को एकता के सूत्र में बंधने एवं जिले के विकास में भागदारी सुनिश्चित करने की अपील की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त जीशान कमर ने कहा कि भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिक है.
उन्होंने निस्वार्थ होकर देश के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा था कि एकता के बिना जनश्क्ति शक्ति नहीं होती,जबतक उसे एकजुट न किया जाए. उन्होंने ने कहा कि वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता कायम करने के लिए पूरे देशवासियों को एकजुट होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. जिसका प्रतिफल हुआ कि अंतत बिट्रिस सरकार को भारत छोड़ना पड़ा और भारतवासी गुलामी की जंजीरों से आजाद हो गए. उपायुक्त कमर ने इस दौरान पूरे जिलेवासियों से देश, राज्य एवं जिला के विकास में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की, ताकि भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल ने जो अखंड भारत,आधुनिक भारत के सपने देखे थे उसे पूरा किया जा सके. मौके पर आइटीडीए निदेशक विदेंश्वरी ततमा, एसडीओ सागर कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की ,नगर पंचायत उपायध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा,नगर पंचायत पदाधिकारी अमित कुमार,बीससूत्री सदस्य संतोष पासवान समेत राजनीतिक दल के जनप्रतिनिध एवं आम नागरिक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती आज

Next Post

नहाय खाय के साथ ही आस्था का महापर्व छठ शुरू

Next Post
नहाय खाय के साथ ही आस्था का महापर्व छठ शुरू

नहाय खाय के साथ ही आस्था का महापर्व छठ शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d