BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सफाई मजदूर चार दिनों से हड़ताल पर, गंदगी से लोगों का जीना मुहाल

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in समाचार
सफाई मजदूर चार दिनों से हड़ताल पर, गंदगी से लोगों का जीना मुहाल
Share on FacebookShare on Twitter

पटना:  गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक कूड़े का ढेर नजर आ रहा है. ये नजारा है बिहार की राजधानी पटना का पटना में इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है. हर तरफ फैल रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.  इसकी वजह है पटना में दैनिक वेतनभोगी सफाई मजदूर चार दिनों से हड़ताल पर हैं.

शुक्रवार को भी सफाई कर्मियों ने उग्र होकर अपनी आवाज बुलंद की. इससे पहले गुरुवार को आंदोलित सफाई कर्मियों ने नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा के एम स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास के सामने मरे पशुओं को फेंक कर विरोध दर्ज कराया था. आंदोलित सफाई मजदूरों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी.

क्यों आंदोलित हैं दैनिक वेतनभोगी सफाई मजदूर 
दैनिक वेतनभोगी सफाई मजदूरों स्थाई सेवा की मांग और नगर विकास विभाग के आउटसोर्सिंग पर सफाई मजदूर रखने के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं. करीब साढे चार हजार सफाई कर्मियों के काम ठप करते ही पटना में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. दुर्गंधयुक्त वातावरण से स्थानीय लोगों को जानलेवा बीमारियों का भय सता रहा है. पटना नगर निगम के साथ-साथ कटिहार, दरभंगा, छपरा, बड़हिया, समस्तीपुर आदि जगहों पर सफाई कर्मियों की हड़ताल चल रही है. इससे पहले कुछ जगहों पर सफाई मजदूरों ने हड़ताल खत्म की थी.

सफाई कर्मियों ने कोर्ट जाने की दी धमकी
गया नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्डों में विगत दिनों सफाई करने गए कर्मियों को हड़ताल कर रहे सफाई मजदूरों ने जमकर पीटा. मौके पर खूब हंगामा भी हुआ. माहौल बिगड़ता देख नगर आयुक्त ने जिला प्रशासन से पुलिस बल मांगा, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई. विरोध के बीच नगर निगम कार्यालय को बंद करना पड़ा. दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में कार्यालय खुला तो कामकाज शुरू हुआ.

सफाई मजदूरों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समन्वय समिति के नेता चंद्र प्रकाश सिंह, विंदेश्वरी सिंह, मंगल पासवान, जितेंद्र कुमार, नंद किशोर दास आदि लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे. चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अब यूनियन के नेता भी हाईकोर्ट पहुंचेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेल की कीमत में भारी कटौती

Next Post

खलील खान की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post
खलील खान की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

खलील खान की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d