BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान की हुई शुरुआत

अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in Uncategorized
रांची में सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान की हुई शुरुआत

रांची में सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान की हुई शुरुआत

Share on FacebookShare on Twitter

उपविकास आयुक्त रांची की अध्यक्षता में हुई बैठक

बुजुर्गों के लिए बनाया जायेगा हेल्पलाइन नंबर

हाल-चाल जानकर बुजुर्गों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध करायी जायेंगी सुविधाएं

अभियान के तहत वॉलंटियर्स को किया जायेगा प्रशिक्षित

कोरोना काल में बुजुर्गों के लिए चलाया जा रहा अभियान

 

रांची : नीति आयोग के निर्देश के आलोक में रांची में सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान की शुरुआत कर दी गयी है. अभियान के सफल क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार किए जाने को लेकर उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में 04 जुलाई को रांची समाहणालय में बैठक हुई. जिसमें उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा, रांची सह अभियान के नोडल पदाधिकारी शत्रुजंय कुमार, जिला प्रशासन के अन्य संबंधित पदाधिकारी, नीति आयोग के एडिशनल डिस्ट्रिक फेलो, परियोजना पदाधिकारी डीएमएफटी रांची, एनजीओ पहल, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए.

बैठक में उपविकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल ने कहा कि कोरोना महामारी के समय वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने और देखभाल की जरूरत है. ऐसे में इस महामारी के बीच चलाए जा रहे सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान का मकसद सभी वरिष्ठ नागरिकों को फोन के जरिए जागरुक करना, उनका हाल-चाल जानकार जरूरत अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

काॅल सेंटर बनाकर किया जायेगा बुजुर्गों की समस्या का समाधान

बैठक में उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि अभियान के तहत एक काॅल सेंटर बनाया जायेगा. जिसके माध्यम से बुजुर्गों से बात की जायेगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. जल्द सुलझने वाले मामलों का जल्द निपटारा किया जायेगा जबकि लाॅन्ग टर्म पेंडिंग मामलों का संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान करने की कोशिश की जायेगी.

वॉलंटियर्स को दी जायेगी ट्रेनिंग

इस अभियान के अंतर्गत जिले में वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित किया जायेगा. ये वॉलेंटियर्स सेवा भाव से वरिष्ठ नागरिकों से बात कर आवश्यक सुविधाओं की सूची जिला प्रशासन और एनजीओ पहल तक पहुंचायेंगे. जिनमें राशन, खाना, मेडिकल सुविधा, पेंशन आदि शामिल हैं. बैठक में उपविकास आयुक्त ने इसे लेकर विभिन्न एनजीओ और शैक्षणिक संस्थानों से समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया. उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की रोज आनेवाली काॅल से संबंधित रिपोर्ट उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा, रांची सह अभियान के नोडल पदाधिकारी श्री शत्रुजंय कुमार को प्रतिदिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान परियोजना पदाधिकारी डीएमएफटी सादिया जफर ने कोरोना महामारी के दौरान बुजुर्गों के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे हेल्पलाइन नंबर पर आनेवाले मामलों और उनके समाधान को लेकर अनुभव साझा किया. गैर सरकारी संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर अपने-अपने सुझाव दिये. आपको बतायें कि देश के कई आकांक्षी जिले में ये अभियान चलाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जीओ टैगिंग के साथ तय समय सीमा के अंदर हो शौचालय निर्माण का कार्य-उपायुक्त

Next Post

आदित्यपुर से 15 पुड़िया ब्राऊन शुगर के साथ 5 युवक धराये

Next Post
आदित्यपुर से 15 पुड़िया ब्राऊन शुगर के साथ 5 युवक धराये

आदित्यपुर से 15 पुड़िया ब्राऊन शुगर के साथ 5 युवक धराये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d