बोकारो:आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के शुभ अवसर पर “ सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान “ की शुरुआत उपायुक्त राजेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने एनआईसी कार्यालय परिसर से संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों, सभी बाज़ारो, हॉटो एवं ग्रामों में जाकर लोगो को जागरूक करने का कार्य करेंगी. इस अभियान का मुख्य उदेश्य वृद्ध नागरिकों के वेलनेस के लिए जरुरी कदम उठाना है. साथ ही कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित जानकारियां दी जाएगी तथा पेंशन, राशन, स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा.
उपायुक्त राजेश सिंह ने बताया कि सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान के तहत जिले के बुजुर्ग व्यक्तियों की पेंशन, स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के लिए वालंटियर्स की मदद से सीधे उन सभी बुजुर्गों से सम्पर्क कर उनकी समस्या को जानेंगे फिर प्राप्त समस्या को जिला नोडल पदाधिकारी को सौंपा जाएगा. फिर नोडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित समस्याओं को संबंधित विभागों को भेज कर समस्या का समाधान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह अभियान वर्ल्ड विजन इंडिया के सहयोग से नीति आयोग द्वारा पूरे भारत में 112 जिलों में चलाया जा रहा है, जिसमें इस अभियान हेतु कुल 60 हजार (अपने साथी) स्वयंसेवकों को जोड़ा गया है.
वर्ल्ड विज़न इंडिया के प्रबंधक बसंत बालमुचू ने बताया कि वर्ल्ड विजन इंडिया को मदर छळव् के रूप में चयन किया गया है, जिसने इस काम के लिए बोकारो जिले में अबतक 50 अपने साथी (वालंटियर्स) को जोड़ा गया है, जो वृद्ध नागरिकों से सीधे सम्पर्क कर उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे. अगर अधिक स्वयं सेवक की जरूरत होगी तो इस कार्य हेतु अन्य संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा साथ ही जिले के वरिष्ठ नागरिकों से फोन पर ही संपर्क भी किया जाएगा.
जागरूकता रथ रवाना करने के दौरान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्त्ता विजय कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशिप्रकाश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सतीश चंद्र झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा वत्स, वर्ल्ड विज़न इंडिया के प्रबंधक बसंत बालमुचू सहित अन्य उपस्थित थे.

