BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धार्मिक स्थल पर लगाया भगवा रंग का झंडा, हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ता गिरफ्तार 

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in समाचार
धार्मिक स्थल पर लगाया भगवा रंग का झंडा, हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ता गिरफ्तार 
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ:  जहां अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे वहीं, रजबन में एक धार्मिक स्थल पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवा रंग का झंडा लगा दिया. इस पर एक वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा कर दिया. सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन स्थित एक धार्मिक स्थल पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे. एक कार्यकर्ता ने झंडा लेकर धर्मस्थल पर पहले फोटो खिंचवाया और उसके बाद धार्मिक स्थल पर झंडा लगा दिया. अन्य कार्यकर्ता भी धार्मिक स्थल के पास खड़े रहे.
आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए. जिसके बाद एक वर्ग के लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा कर दिया.

रोष फैलने पर पुलिस को सूचना दी गई. आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.
बदर अली ने लोगों से कहा कि इस समय धारा 144 लागू है और किसी भी कीमत पर न तो भीड़ इकट्ठी हो सकती है और न ही हंगामा प्रदर्शन करना जायज है. सूचना पर एसओ सदर बाजार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए.

एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि पुलिस की तरफ से रजबन निवासी अंकित त्रिपाठी के खिलाफ जनता में धार्मिक आक्षेप पैदा करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. अन्य लोगों की तलाश जारी है. एसओ का कहना है कि आरोपी अंकित बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया गया है.

यह माहौल बिगाड़ने की कोशिश है. मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में सामने आया है कि धार्मिक स्थल पर झंडा नहीं लगाया था. बल्कि, एक युवक धार्मिक स्थल पर झंडा लेकर चढ़ा था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post

आज का राशिफल

Next Post
आज का राशिफल 

आज का राशिफल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d