BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सागर: पुलिस अफसरों का जनता से सीधा संवाद, अपराधों में कमी

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in Uncategorized
सागर: पुलिस अफसरों का जनता से सीधा संवाद, अपराधों में कमी
Share on FacebookShare on Twitter

विपिन दुबे,

सागर: सागर जिले में अपराधों का ग्राफ बहुत नीचे आया है . इसे थानों में तैनात अफसरों की बहादुरी कहें या एसपी की कठोर कार्यप्रणाली इसलिए अपराधियों के सर से गुनाह करने का नशा काफूर है. छोटे-मोटे अपराधों पर तो लगाम लगी हुई है वही कोई बड़ा अपराध हुआ भी है तो अमूमन 24 से 48 घंटे के भीतर आरोपी सलाखों के पीछे हैं . शहर के सबसे संवेदनशील थाना मोतीनगर में दिलेर पुलिस अफसर सतीश सिंह तो कोतवाली में नवल आर्य जैसे अफसर अपराधों पर लगाम कसे हुए है. इसी तरह कैंट और गोपालगंज थाने में भी तेजतर्रार अफसर पदस्थ है . अपराधों की रोकथाम के साथ यह अफसर कोरोना वायरस से बचाने के लिए जनता मैं जागरूकता फैला रहे हैं. शायद इसी का नतीजा है एसपी का कुछ ही समय पहले हुआ तबादला जन हितेषी कार्यों को देखते हुए शासन ने रोक दिया.

अपराध नहीं पनपने देंगे

पुलिस अधीक्षक सागर अमित सांघी का 22 जून को हुआ रीवा तबादला 23 जून को यानी महज 24 घंटे के अंदर रुक गया.
जनवरी 19 में  सांघी आए थे इन्होंने अपने कार्यकाल में कई अनसुलझे केसों का पर्दाफाश किया है . जिले के थानों में तेजतर्रार थानेदारों को तैनात कर अपराधों पर विराम लगाने में काफी हद तक महारथ हासिल की है . बात चाहे सीमेंट व्यापारी वाले केस की हो या ट्रांसफर के 2 दिन पहले कैबिनेट मंत्री के घर के पास चली गोलियों के आरोपियों को पकड़ने की हो  सांघी ने अपनी कार्यकुशलता से साबित कर दिया है जिले में अपराध नहीं पनपने देंगे .

नरयावली में कुछ समय पहले हुए अंधे कत्ल का खुलासा भी पुलिस की कामयाबी है . सहज; सरल; जांबाज और ईमानदार छवि के  सांघी का जनता से सीधा जुड़ाव है . समस्या लोग चाहे टेलीफोन पर बताएं या रू-ब-रू होकर; हर समस्या का हल निकालते हैं .

सामाजिक बुराइयों जैसे जुआ; सट्टा; अवैध शराब की बिक्र पर भी काफी हद तक रोक लगी है . मुखबिर तंत्र को मजबूत कर अपराधियों के हौसले पस्त करने में  संघी पायदान नंबर -1 पर है . उन्होंने अपने कुशल अफसरों के सहयोग से अपने बीते डेढ़ साल के कार्यकाल में कई ऐसे अनसुलझे केसों को हल किया है जो काबिले तारीफ है .

पिछले महीने हुए तबादले के आदेश से सागर जिले की जनता को मलाल था की ऐसे गंभीर और जनता से जुड़े अफसर हमसे दूर हो रहे हैं. वही जनप्रतिनिधियों में भी तालमेल बैठाने वाले  सांघी का तबादला भी राजनीतिक गलियारों में खटकने में लगा था.नतीजतन जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए जनप्रतिनिधियों ने भी पहल की और श सांघी के तबादले पर विराम लग गया.

सांघी की टीम में जिले के थानों में इन दिनों तेजतर्रार थानेदार उन्हीं की मंशा के अनुरूप कार्य कर अपराधों के बढ़ते पायदान को बहुत हद तक काबू करने में सफल हैं.शहर के संवेदनशील इलाकों की रखवाली करने वाले मोतीनगर थाने में सतीश सिंह एक जांबाज पुलिस अफसर है तो कोतवाली में नवल आर्य जैसे थानेदार काबिज हैं जो जनता से सीधे संवाद कर अपनी अलग छवि बनाए हुए हैं.

बढ़ते कोरोना को काबू करने के सफल प्रयास

एसपी सांगी तथा तत्कालीन कलेक्टर प्रीति मैथिल ने सागर जिले में बढ़ते कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर कई कार्य ऐसे किए जिससे जिले में कोरोना की रफ्तार पर काफी हद तक काबू पाया जा सका है . जिले में कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने की बात हो या Covid-19 से संबंधित जनता की हरसंभव मदद सभी का समावेश कर सांघी ने बढ़ते कोरोनावायरस पर काफी हद तक अंकुश लगाया है . वर्तमान कलेक्टर दीपक सिंह के साथ जिले में कोरोना के प्रति जनता को जागरूक कर सामाजिक कार्यों में भी आगे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोर्ट के सभी न्यायिक व गैर न्यायिक कार्य दो हफ्ते तक स्थगित रखने का आग्रह

Next Post

राजस्थान के भरतपुर- डीग में 20 फरवरी 1985 को पुलिस फायरिंग में हुई थी राजा मानसिंह की मौत, केस में अब तक मिल चुकीं 1607 तारीखें

Next Post
राजस्थान के भरतपुर- डीग में 20 फरवरी 1985 को पुलिस फायरिंग में हुई थी राजा मानसिंह की मौत, केस में अब तक मिल चुकीं 1607 तारीखें

राजस्थान के भरतपुर- डीग में 20 फरवरी 1985 को पुलिस फायरिंग में हुई थी राजा मानसिंह की मौत, केस में अब तक मिल चुकीं 1607 तारीखें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d