BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साहेबगंज अब समुद्र मार्ग के माध्यम से पूरे विश्व से जुड़ गयाः सीएम

by bnnbharat.com
September 12, 2019
in समाचार
साहेबगंज अब समुद्र मार्ग के माध्यम से पूरे विश्व से जुड़ गयाः सीएम

Sahebganj is now connected to the whole world through sea route: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि गुरुवार से संथाल परगना समुद्री मार्ग के माध्यम से पूरी दुनिया से जुड़ गया. व्यापार के मार्ग खुल गए. वर्षों से विकास की बाट जोह रहे संथाल के लिए 3 वर्ष में वर्तमान सरकार ने विकास रूपी जलमार्ग का द्वार खोल दिया है. अब यहां के लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से आच्छादित होंगे. मुख्यमंत्री गुरुवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आज स्वर्णिम दिन है. राज्य के लोगों को लोकतंत्र का मंदिर मिल गया. झारखंड की संस्कृति ने उस भवन को और भी भव्य बना दिया है. इस भवन को भव्य स्वरूप देने के लिए उन मजदूरों को नमन जिन्होंने इसे तराशा. 2014 से लेकर अब तक हमने लोकतांत्रिक आशाओं को पूरा किया है. उसी प्रकार इस नए भवन लोकतंत्र की आशाओं को पूर्ण करेंगे. झारखंड ने 14 वर्ष तक अपनी आकांक्षाओं को पल-पल मरते देखा है. वर्तमान सरकार का लक्ष्य उन आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करना है.

25 सितंबर तक 57 लाख परिवारों तक गोल्डेन कार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जगह से ही 1 वर्ष पूर्व आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने किया था. इस योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है. राज्य के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवार को योजना से जोड़ा गया. 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान सरकार ने किया. 25 सितंबर तक राज्य के 57 लाख परिवार को राज्य सरकार गोल्डेन कार्ड उपलब्ध करा उन्हें योजना से लाभान्वित कर देगी.

18 से 40 साल के युवा किसान इससे होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान मान-धन पेंशन योजना से देश और राज्य के 18 से 40 वर्ष के युवा किसानों को लाभ होगा. ऐसे किसानों को योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद 3 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिये जायेंगे. साथ ही खुदरा व्यापारियों एवं स्वरोजगारियों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था की गई है. ये योजनाएं लाभुकों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा. 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ हुआ. सरकार ने किसानों की चिंता की. अब किसानों को कर्जदार नहीं कर्ज देने वाला बनाना है. झारखण्ड के 35 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत न्यूनतम 11 व अधिकतम 31 हजार रुपये दिए जा रहें हैं.

आदिवासी बच्चों को शहर के तर्ज पर पढ़ाई की व्यवस्था होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के आकांक्षी जिलों में अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय के बच्चों को शहरों की तरह गुणवत्तापूर्ण प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे देश में 462 एकलव्य विद्यालय की स्थापना की जा रही है. इनमें से 69 आवासीय स्कूल झारखंड में खुलेंगे. जहां बच्चों को कौशल विकास, शिक्षा और खेल में निपुण किया जाएगा.

अखंड भारत का सपना पूरा हुआ, तीन तलाक से मुक्ति मिली

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विकास से अछूते जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35A को हटा दिया, क्योंकि जम्मू कश्मीर आतंकवाद और अलगावाद का केंद्र बनता जा रहा था. वहां भारत का कानून लागू नहीं होता था. अब ऐसा नहीं है वर्तमान केंद्र सरकार ने अखंड भारत का सपना पूरा किया, भारत एक है की बात पूरी हुई. दूसरी ओर केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तालाक अब मुक्ति दी. इस पर निर्णय लेते हुए कानून बनाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

93 किलो गांजा के साथ मां बेटी सहित दो युवक गिरफ्तार

Next Post

पशुपालन विभाग द्वारा पहली बार बीमार गाय का किया गया ब्लड ट्रांसफर

Next Post
पशुपालन विभाग द्वारा पहली बार बीमार गाय का किया गया ब्लड ट्रांसफर

पशुपालन विभाग द्वारा पहली बार बीमार गाय का किया गया ब्लड ट्रांसफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d