BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लद्दाख में साहेबगंज के श्रमिक की मौत, शव आने का इंतजार कर रहे है परिजन

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in Uncategorized
लद्दाख में साहेबगंज के श्रमिक की मौत, शव आने का इंतजार कर रहे है परिजन

लद्दाख में साहेबगंज के श्रमिक की मौत, शव आने का इंतजार कर रहे है परिजन

Share on FacebookShare on Twitter

साहेबगंज :  भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में सड़क निर्माण में लगे साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड के मजदूर शिव ठाकुर सोरेन की मौत लैंड माइंस विस्फोट के दौरान हो गई है.  उसके एक साथी मजदूर विनोद हांसदा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज किया जा रहा है. हादसे में और भी मजदूर घायल हुए हैं. उधवा प्रखंड की मोहनपुर पंचायत के लखीजोल निवासी शिखर सोरेन का 21 वर्षीय पुत्र जिला प्रशासन की पहल पर चीन की सीमा से सटे लद्दाख में भारत सीमा सड़क संगठन का काम करने के लिए 13 जून घर से गया था. एक महीने के अंदर की उसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई. लॉकडाउन के दौरान लद्दाख में काम करने वाले मजदूर लौट आए थे.

इस बीच भारत- चीन के बीच तनाव को देखते हुए सीमा पर सड़क निर्माण कार्यों को तेज किया गया. इसके बाद सीमा सड़क संगठन ने झारखंड के संताल के मजदूरों को आमंत्रित किया। यहां बड़ी संख्या में मजदूर विशेष ट्रेन से लद्दाख भेजे गए.  शिव सोरेन जिस ट्रेन से लद्दाख गया था उसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका स्टेशन से 13 जून को रवाना किया था.  गुरुवार 16 जुलाई की शाम को सड़क बनाने के पहाड़ को तोड़ने के लिए बिछाए गए लैंड माइंस में अचानक विस्फोट हो गया जिसमें शिव ठाकुर सोरेन की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी. घटना में उसके शरीर के कई अंग क्षत विक्षत हो गया है. उस समय उसके साथ मौजूद मोहनपुर पंचायत के साल्टीपोखर निवासी विनोद हांसदा घायल हो गया है. मृतक के सहोदर भाई चन्दराय सोरेन ने बताया कि उसके भाई की मृत्यु के बाद सीमा सड़क संगठन द्वारा फोन से सूचना दी गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची के चार नए भवन बने कोविड केयर सेंटर, पारस एचईसी में आईसीयू केयर की भी सुविधा उपलब्ध

Next Post

पलामू में नशीली दवा व ड्रग्स के कारोबार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Next Post
पलामू में नशीली दवा व ड्रग्स के कारोबार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

पलामू में नशीली दवा व ड्रग्स के कारोबार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d