साहेबगंज: जिला के पुलिस कप्तान अनुरंजन किस्टोप्पा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को झारखंड सरकार के एम्बुलेंस में 5 किलो तस्करी के लिए ले जाया जा रह गांजा को तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार यादव ने क्षेत्र की नाके बंदी कर एम्बुलेंस से बरामद किया.
एम्बुलेंस की जांच के दौरान एक काले रंग की पॉलिथिन में रखे हुए 5 किलो गांजा को जब्त किया. इसके अलावा एम्बुलेंस में बैठे तीन अपराधी पकड़े गए जो महाराजपुर नयाटोला के बताया जा रहे हैं. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए नया तरीका खोज निकाला है. वे लोग अब सरकारी एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों का इस्तेमाल करने लगे हैं.
इनके द्वारा मरीज को लाने का बहाना बना कर एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया गया. जिस सरकारी एम्बुलेंस का इस्तेमाल इन लोगों के द्वारा किया गया उसका नंबर JH 01K-2858 है.

