साहेबगंज: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रिमो लालु यादव का 73 वाॅ जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 11/6/2028 दिन गुरुवार को साहेबगंज राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड पदाधिकारियों के साथ साहेबगंज के मछुआ सोसायटी में केक कांट कर मनाया। जन्म दिवस मनाने के पहले जिला अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड से आए हुए प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुंह में मास्क एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए एक बैठक भी किया। जिसमें राजद पार्टी के सिद्धांत और लालु यादव के व्यक्तित्व के अलावा उनके राजनीतिक कार्य कुशलता के बारे में बिस्तार से जानकारी दी। इसके बाद जिला अध्यक्ष के द्वारा केक कांटा गया। सभी पदाधिकारियों ने लालू यादव ज़िंदाबाद , लालू यादव की उम्र लंबी हो का नारा लगाया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव मुन्ना यादव, युवा राजद प्रदेश महासचिव बिश्वजीत शर्मा, जिला महासचिव राम प्रवेश यादव,उधवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद तहुर आलम, ताजमहल नगर अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष पंचानंद साहा, बरहरवा नगर अध्यक्ष सनातन घोष, पंचायत समिति सह प्रखंड सचिव पंचा उराॅव, मो0 तजमुल अंसारी, नजरुल शेख, सामेद मोमीन के अलावा बहुत सारे कार्यकर्तागण मौजूद थे।

