गोड्डा: मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रखंड सहिया विकास संघ की मासिक बैठक का आयोजन गायत्री देवी की अध्यक्षता में किया गया.
बैठक में फेस मास्क देने, 1000000 का स्वास्थ्य बीमा करने, अंटीड फंड देने, प्रत्येक माह प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, नाप तौल की मशीन देने, सहिया कोड निर्गत करने तथा आंगनवाड़ी में डस्टबिन देने की व्यवस्था करने एवं 2014 से 2020 तक के प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने सहित 12 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई.
Also Read This: 3000 रुपए घूस लेते हुए ASI धराया
बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की भी चर्चा की गई. बैठक में संघ के सचिव रिंकू राज हंस, कोषाध्यक्ष जयंती देवी, सहिया बनिता शर्मा, सोनी देवी, अंजनी देवी, ब्यूटी, फरहद, सुनीता मरांडी, फिरोजा खातून आदि तमाम सहिया मौजूद थीं.

