BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सैनिकों व उनके परिजनों का सदैव ख्याल रखना चाहिए-राज्यपाल

/सैनिक कल्याण बोर्ड की 14वीं राज्य प्रबंधन की बैठक

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
राज्यपाल ने मंत्री-विधायक व अन्य कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य की कामना की
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सैनिक कल्याण बोर्ड की 14वीं राज्य प्रबंधन कमिटी की बैठक करते हुए कहा कि हमें अपने सैन्य शक्ति पर गर्व है. वे अपनी अदम्य साहस एवं पराक्रम से राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा कर रहे हैं. इस क्रम में वे अपने प्राणों की आहुति तक दे देते हैं. उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों एवं उनके परिवावालों का सदैव ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने सैनिक कल्याण बोर्ड को सैनिकों के संतान जो बोर्ड की परीक्षा में 90प्रतिशत से अधिक अंक लाते हैं, उन्हें 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने एवं 85-90प्रतिशत तक लाने वाले बच्चों को 15 हजार प्रोत्साहन राशि देने हेतु निदेश दिया. इसके अतिरिक्त उन्होंने आई.आई.टी. और आई.आई.एम. की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहन राशि देने की भी बात कही. उन्होंने सैनिक की विधवाओं को इस मद से 50 हजार एकमुश्त देने हेतु भी निदेश दिया. बैठक में राजयपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, हिमानी पाण्डेय, सचिव, वित्त, डॉ. पी.पी. शर्मा, ओएसडी, डीईएसडब्ल्यू, मेजर जनरल आर एस गौर्या, जीओसी, 23 इन्फेंट्री डिवीजन, ब्रिगेडियर आईएमएस परमार, स्टेशन कमांडर, राँची, ब्रिगेडियर बीजी पाठक(सेवानिवृत्त), सैनिक कल्याण निदेशालय, झारखण्ड आदि सेना के अन्य वरीय पदाधिकारी वेब के माध्यम से जुड़े हुए थे.
बैठक में भूतपूर्व सैनिक के आश्रितों को कम्प्यूटर कोर्स की शिक्षा हेतु उन्हें सहायता राशि के रूप में बेसिक कम्प्यूटर कोर्स हेतु 15 हज़ार, सर्टिफिकेट-डिप्लोमा कोर्स के लिये 30 हजार, ग्राफ़िक वेब डिजाइनिंग के लिये 50 हजार तथा फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी सीखने हेतु 20 हजार सहायता राशि देने के लिए निर्णय हुआ. वेलफेयर सिनेमा और सैनिक मार्केट के पुनर्विकास पर भी चर्चा हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूरे जिले में आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा फिट इंडिया फ्रीडम रनःउपायुक्त

Next Post

जल जीवन मिशन की सभी औपचारिकता को पूरा करने का निर्देश

Next Post
केंद्रीय जलशक्ति ने झारखंड में ‘जल जीवन मिशन’ के कार्य पर चिंता व्यक्त की

जल जीवन मिशन की सभी औपचारिकता को पूरा करने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d