BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंजाब में संत की हत्या, आश्रम से मिला शव

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in Uncategorized
पंजाब में संत की हत्या, आश्रम से मिला शव

पंजाब में संत की हत्या, आश्रम से मिला शव

Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन के बीच पिछले कुछ दिनों से संतों की हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं. महाराष्ट्र के पालघर और उत्तर प्रदेश में हुई साधुओं की हत्या अभी अधिक पुरानी भी नहीं हुई थी कि अब पंजाब में एक संत की हत्या की घटना सामने आई है. पंजाब के नवांशहर में संत महा योगेश्वर मुनि देशम का सड़ा-गला शव उनके ही आश्रम से बरामद किया गया.

बताया जाता है कि रोपड़ के नजदीक सतलुज नदी के किनारे जंगल में आश्रम बनाकर महात्मा महा योगेश्वर मुनि देशम 40 साल से रह रहे थे. वह 85 साल के थे. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए. पुलिस आश्रम की भूमि पर कब्जे या चोरी की नीयत से हत्या को अंजाम दिए जाने समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है. आश्रम के पास तीन एकड़ जमीन है.

संत योगेश्वर मुनि रोपड़ के नजदीक नवांशहर जिले के गांव में सतलुज नदी के किनारे जंगल में आश्रम बनाकर रहते थे. उनका शव कमरे में बुरी हालत में पड़ा मिला. शव देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे कुत्तों ने भी उसे नोच खाया हो. कमरे का दरवाजा टूटा मिला और मौके से एलईडी टीवी, इनवर्टर और बैटरी भी गायब थी. ऐसे में यह वारदात चोरी की नीयत से अंजाम दिए जाने की आशंका भी जताई जा रही है.

संत के भाई ने बताया कि वे पिछले 40 साल से अकेले ही आश्रम बनाकर रहते थे. लॉकडाउन और प्रदेश में लागू कर्फ्यू के कारण यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही भी न के बराबर ही थी. उन्होंने बताया कि योगेश्वर मुनि अग्नि अखाड़ा काली कमली वाले ऋषिकेश से संबंधित थे. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. हत्या कब हुई, इसका पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध संबंध के कारण महिला की हत्या, जीजा व उसका साथी गिरफ्तार

Next Post

CM उद्धव ठाकरे लेंगे आज MLC की शपथ

Next Post
CM उद्धव ठाकरे लेंगे आज MLC की शपथ

CM उद्धव ठाकरे लेंगे आज MLC की शपथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d