हजारीबाग: हजारीबाग राष्ट्रीय मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष साजिद अली को बनाया गया . साजिद अली ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश के प्रमुख सामाजिक संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वारिस कुरैशी के द्वारा हजारीबाग जिला के अध्यक्ष साजिद अली खान को नियुक्त किया गया है. इस अवसर पर वारिस कुरैशी ने कहा की साजिद अली खान एक ऊर्जावान और जुझारू नेता है, इनको जिला अध्यक्ष बनाने से संगठन को और समाज को बेहतर फायदा पहुंचेगा .
राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा का जिला अध्यक्ष बनने पर साजिद अली खान ने कहा कि संगठन के द्वारा जो भी कार्य करने को दिया जाएगा ,उसे बेहतर ढंग से करने का प्रयास रहेगा. इस संगठन के माध्यम से समाज के हर दबे कुचले लोगों को लाभ पहुंचाने का सार्थक प्रयास रहेगा. यह संगठन हजारीबाग जिला के लिए अन्य समाजिक संगठनों से बेहतर कार्य करेगी. और अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने का कार्य करती रहेगी.
जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद अली खान को मुबारकबाद दी .
जिसमें प्रोफेसर जमाल अहमद, प्रोफेसर अनवर मलिक, बाबर कुरैशी, मौलाना मूसा अधिवक्ता नसीम खान ,मनसूर आलम, मनोज नारायण भगत, मनोज सहाय ,प्रवीण सिंह , विक्की सिंह ,जुबेर खान ,अब्बास अंसारी, मुजीब अंसारी, जमशेद खान ,अयूब अंसारी, परवेज आलम ,रिंकू खान ,शाहिद सद्दाम खान , निसार खान, नसीम कादरी ,मोहम्मद अलाउद्दीन, शहजादा खान, अफरोज आलम, मोहम्मद आजाद ,इफ्तेखार आलम, इरफान खान शामिल रहे.

