BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड का साकेत झा देशभर में टॉप, रच दिया इतिहास

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in Uncategorized
झारखंड का साकेत झा देशभर में टॉप, रच दिया इतिहास
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः आइआइटी में एडमिशन के लिए जेइइ एडवांस की तैयारी में जुटे छात्रों का इंतजार खत्मस हुआ. जेइइ मेंस का रिजल्टा सोमवार शाम को जारी कर दिया गया. बोकारो, झारखंड का छात्र साकेत सफल छात्रों में शामिल है. साकेत ने 100 परसेंटाइल लाकर देशभर के टॉप 6 छात्रों में अपनी जगह बनाई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा फरवरी सत्र की इस महत्वमपूर्ण परीक्षा में सफल छात्रों में खुशी की लहर देखी गई. परीक्षा का रिजल्ट  एनटीए के आधिकारिका वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- प्रिय छात्रों जेईई (मुख्य) फरवरी सत्र 2021 के परिणाम सामने आ गए हैं. सफल छात्रों को बधाई. पिछले साल तक, परीक्षा केवल 3 भाषाओं में होती थी, लेकिन इस बार परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और परिणाम 10 दिनों में घोषित किए गए हैं. यह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की बड़ी उपलब्धि है.

झारखंड, बोकारो का छात्र साकेत झा देशभर में टॉप 6 में शामिल हुआ है. राज्य संपोषित उच्च विद्यालय टांड़ बालीडीह के प्राचार्य संजय कुमार झा के पुत्र साकेत झा ने जेईई मेन की परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त कर इतिहास रच डाला. दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के पूर्व छात्र साकेत ने कठिन परिश्रम, धैर्य व लगन की बदौलत यह कारनामा कर दिखाया. कड़ी मेहनत से इसने मंजिल की ओर कदम आगे बढ़ाया. कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा हासिल करते हुए इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है.

साकेत झा के पिता संजय कुमार झा बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर एक में रहते हैं. वे सरकारी विद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं. माता सुनीता झा गृहिणी हैं. साकेत ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा ग्रहण की. इसने कक्षा पांच व आठवीं में आर्यभट्ट मैथेमेटिक प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया था. इसने रिजनल मैथेमेटिक ओलंपियाड में भी सफलता हासिल की. साकेत इंजीनियर बनना चाहता है. इसलिए वह कोटा में इंजीनियरिंग की कोचिंग करना चाहता था. इसने एलेन इंस्टीच्यूट की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा दी. इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर संस्थान की ओर से इसे कक्षा नौवीं से बारहवीं तक निश्शुल्क शिक्षा, आवास, भोजन व कोचिंग की सुविधा प्रदान की. संस्थान की ओर से कक्षा नौ में इसका दाखिला दिशा डेल्फी पब्लिक स्कूल कोटा में कराया गया. साकेत झा ने मैट्रिक की परीक्षा 94 फीसद अंक से उत्तीर्ण की. साकेत 2021 में आईएससी की बोर्ड परीक्षा में शामिल होगा. इसके पहले ही जेईई मेन में इसने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर झारखंड, बोकारो का मान बढ़ाया. साकेत ने कहा कि माता-पिता ने खास ख्याल रखा. हर कदम पर साथ दिया. उसने मोबाइल व इंटरनेट से दूरी बनाई. कोरोना काल में बोकारो आकर ऑनलाइन शिक्षा हासिल किया. संस्थान के शिक्षकों ने शंका का समाधान किया. बेहतर तरीके से ऑनलाइन शिक्षा दी. कहा कि बहन शिप्रा श्री कोल इंडिया, आसनसोल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है. पारुल श्री रिम्स रांची में एमबीमीएस एवं आकांक्षा झा बीआइटी सिंदरी से बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं. वह सबसे छोटा है. बहनों से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली. उसे क्रिकेट से लगाव है. उसने सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन व शिक्षकों को दिया.जेईई मेन प्रथम का परीक्षा परिणाम सोमवार की रात को एनटीए ने जारी कर दिया. अभी यह परीक्षा चार बार होगी. चौथे चरण की परीक्षा के बाद जेईई मेन का फाइनल स्कोर जारी होगा. जेईई मेन की प्रथम परीक्षा में शहर से 6 हजार छात्रों ने परीक्षा दी. इसमें सभी छात्रों को परसेंटाइल प्राप्त हुआ है. शहर के यश कुमार ने 99.956 परसेंटाइल प्राप्त कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाशिवरात्रि कल भोलेनाथ एवं माता पार्वती को लगेगा उबटन

Next Post

बीजेपी विधायकों ने सदन में उठाया मॉब लिचिंग का मामला

Next Post
बीजेपी विधायकों ने सदन में उठाया मॉब लिचिंग का मामला

बीजेपी विधायकों ने सदन में उठाया मॉब लिचिंग का मामला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d