मुंगेर : शनिवार को छात्र जदयू के विश्व विद्यालय अध्यक्ष विक्की कुमार की अध्यक्षता में छात्र जदयू कार्यालय जगदीश भवन बेकापुर में जदयू के पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार खाद्य आयोग के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सलाम साहेब की पहली पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
इस आयोजन पर मुख्य अतिथि के रुप में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह और छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता व मुंगेर के प्रभारी कुमार सत्यम रहे. इस मौके पर सलाम साहेब को याद करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा सलाम साहेब एक नेकदिल इंसान थे आज भी उनकी कमी काफी खलती है उनकी जगह कोई नहीं ले सकता और वो हमेशा हम लोगो के दिल में रहेंगे.
वही छात्र विश्वविद्यालय अध्यक्ष विक्की कुमार ने कहा छात्र जदयू के सभी कार्यकर्ता को मो सलाम साहेब ने हमेशा मार्गदर्शन दिये थे। इस म़ौके पर अभिराज ,प्रणव विक्रम ,नितेश, विकाश ,आशुतोष ,नमन आदि बहुत से छात्र जदयू कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

