BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहले दिन 36 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री, एक ने किया पर्चा दाखिल 

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in समाचार
पहले दिन 36 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री, एक ने किया पर्चा दाखिल 

पहले दिन 36 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री, एक ने किया पर्चा दाखिल 

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: अधिसूचना निर्गत होने के साथ शुक्रवार से नामांकन पत्र बिक्री और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. टुंडी, बाघमारा और धनबाद के लिए एसडीओ कार्यालय भवन तथा झरिया, निरसा और सिन्दरी के लिए समाहरणालय में नामांकन पत्र भरा जा रहा है.

पहले दिन छह विधानसभा से कुल 36 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई, जबकि एक प्रत्याशी केसी सिंह राज ने धनबाद विधानसभा से पर्चा दाखिल किया.

धनबाद से (9) केसी सिंह राज, राजकुमार सोनी, राज सिन्हा, अखिलेश्वर महतो उर्फ अर्जुन महतो, विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह, लक्ष्मी देवी, उमेश पासवान, रंजीत सिंह उर्फ बल्लू सिंह, मन्नान मल्लिक, बाघमारा से( 4) विनायक कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गोस्वामी, राजेश कुमार स्वर्णकार, कंचन सिंह, टुंडी से (6) द्वारका प्रसाद लाल, राज किशोर महतो, दीप नारायण सिंह, मथुरा प्रसाद महतो, किशोर कुमार तिवारी, सबा अहमद, झरिया से( 8) संजीव सिंह, रागिनी सिंह, कुंती देवी, जानकी देवी, इंद्रजीत सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, राधेश्याम गोस्वामी, विक्की कुमार, निरसा से (2) अपर्णा सेनगुप्ता, मुन्नी सिंह, सिन्दरी से (7) मंटू महतो, हफीजुद्दीन अंसारी, कार्तिक महतो, राम प्रसाद सिंह आदि ने नामांकन फॉर्म खरीदे.

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 नवम्बर है. सरकारी छुट्टी होने की वजह से 23 और 24 को नामांकन नहीं होगा. 25 से पुनः नामांकन होगा.

शुक्रवार को उपायुक्त अमित कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि धनबाद के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में 16 दिसंबर को मतदान होगा. टुंडी विधानसभा में मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा. शेष सभी पांच विधानसभा में मतदान का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है.

उन्होंने बताया कि छह विधानसभा में बूथों की संख्या 2378 है. जिसकी पीएसएल 1310 है. कुल मतदाताओं की संख्या 1926295 है. 19 नवंबर तक जिन्होंने भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करा दिया है. उनकी सूची जारी करने के साथ ही कुल मतदाताओं की संख्या जारी होगी.

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के अबतक 5 मामले दर्ज हुए है. सभी प्रोपर्टी एक्ट से सम्बंधित हैं. आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में 45 एफएसटी और 18 एसएसटी टीम गठित की गई है.

21 चेक नाका बनाया गया है, जहां वाहनों की गहन जांच हो रही है-

शुक्रवार को पूर्वी टुंडी में एक वाहन से 49 लाख रुपये बरामद हुए है. इस सम्बंध में इनकम टैक्स विभाग के नोडल पदाधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे है. इससे पूर्व 19 लाख 98 हजार 500 रुपये की बरामदगी की जा चुकी है. अबतक की कार्रवाई में कुल 68 लाख रुपये सीज कि‍ये गये हैं.

उन्होंने बताया जिले में कुल 1393 आर्म्स लाइसेंस निर्गत हुए है, जिसमें 857 जमा करा लिये गये हैं. 19 आर्म्स जमा नहीं करने पर लाइसेंस रद्द किये गये हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिलास्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का गांधी मैदान गोड्डा में किया गया आयोजन

Next Post

अरुण उरांव भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए

Next Post
अरुण उरांव भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए

अरुण उरांव भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d