BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

काला हिरण मामला: जोधपुर कोर्ट में नहीं पहुंच सकेंगे सलमान खान

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
काला हिरण मामला: जोधपुर कोर्ट में नहीं पहुंच सकेंगे सलमान खान
Share on FacebookShare on Twitter

काला हिरण मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) जोधपुर कोर्ट में नहीं पहुंच सकेंगे. कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर की रखी है. सलमान खान ने बताया है कि वह फिल्म शूट के साथ टाईअप होने की वजह से आने में असमर्थ हैं. सलमान खान को एक गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की मिली धमकी के बीच काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की एक अदालत के समक्ष शुक्रवार को पेश होना था. सलमान को जान से मारने की यह धमकी 16 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए गैंगस्टर ‘गैरी शूटर’ ने दी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है.

अभिनेता ने उन्हें दोषी ठहराने वाले निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है. निचली अदालत ने उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई थी. सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान खान को 27 सितंबर को अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया था.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘पिछले साल फरवरी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली इसी तरह की धमकी के चलते खान ने अदालत में पेश होने का मन बदल लिया था.’ अभियोजन पक्ष के वकील महिपाल बिश्नोई ने कहा कि अदालत ने पिछली सुनवाई में खान के वकील से उन्हें अदालत में पेश करने के लिए मौखिक तौर पर कहा था. खान पिछले साल मई के बाद से अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं. उस वक्त उन्हें जमानत दी गई थी.

पिछली सुनवाई के दौरान, बचाव पक्ष के वकील ने खान को अदालत में पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया था लेकिन अदालत ने उन्हें पेश करने को कहा था क्योंकि वह अपनी याचिका पर होने वाली सुनवाई में शुरुआत से ही अनुपस्थित रहे हैं. सलमान खान पर 1998 में जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में OnePlus TV क्यूएलईडी पैनल के साथ हुआ लॉन्च, जाने खूबियां

Next Post

जेएमएम और कांग्रेस की नियत गरीबों की सेवा नहीं, गरीबों को लूटना था : सीएम

Next Post
जेएमएम और कांग्रेस की नियत गरीबों की सेवा नहीं, गरीबों को लूटना था : सीएम

जेएमएम और कांग्रेस की नियत गरीबों की सेवा नहीं, गरीबों को लूटना था : सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d