BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

काला हिरण मामले में सलमान खान से हुई चूक, कोर्ट से कहा- माफी दे दो साहब

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
काला हिरण मामले में सलमान खान से हुई चूक, कोर्ट से कहा- माफी दे दो साहब
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- काले हिरण मामले में मंगलवार को जोधपुर सेशंन कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman khan) ने कोर्ट में साल 2003 में झूठा हलफनामा पेश करने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती आगे से नहीं होगी।
सलमान ने मांगी माफी
मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में मौजूद रहकर सलमान खान ने माफी मांगी। इतना ही नहीं उनके वकील हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि 8 अगस्त 2003 को गलती से हलफनामा दे दिया गया, क्योंकि सलमान भूल गए थे कि उनका लाइसेंस रिनुवल के लिए दिया गया था, क्योंकि वह बहुत व्यस्त थे।
इसलिए उन्होंने कहा कि लाइसेंस कोर्ट में गायब हो गया था। इसलिए सलमान खान को माफी मिलनी चाहिए।

2003 में सलमान खान ने कहा था ये
सलमान खान ने साल 2003 में हलफनामा पेश करते हुए कहा कि उनका लाइसेंस गुम हो गया है इसके लिए उन्होंने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
ये था पूरा मामला
आपको बता दें कि जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को काला हिरण मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद सलमान खान को दो दिन जेल में गुजारने पड़े थे। सलमान के वकील ने इस सजा के खिलाफ जोधपुर के सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके साथ ही सलमान को बेल पर रिहा कर दिया गया था। 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था। सलमान खान को पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। 22 सितंबर, 1998 को उनके कमरे से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और राइफल बरामद की थी।
2018 में मिली सलमान को सजा
इस केस में सुनवाई करते हुए 2018 में जोधपुर सेशन कोर्ट ने सलमान खान को दोषी पाते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी इतना ही नहीं उन्होंने उनपर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया था।आपको बता दें कि इस दौरान सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया गया था। सलमान खान को दोषी साबित करने के लिए कई सालों से जंग लड़ रहे बिश्नोई समुदाय कोर्ट के उस आदेश से काफी खुश था। ऐसा कह सकते हैं कि सलमान खान को सजा दिलाने में इस समुदाय की बड़ी भूमिका रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महापंचायत में प्रियंका गांधी के जाने पर अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल

Next Post

पाकिस्तान की कोर्ट ने सरकार को तोड़े गए मंदिर को तुरंत बनवाने के आदेश दिए

Next Post
पाकिस्तान की कोर्ट ने सरकार को तोड़े गए मंदिर को तुरंत बनवाने के आदेश दिए

पाकिस्तान की कोर्ट ने सरकार को तोड़े गए मंदिर को तुरंत बनवाने के आदेश दिए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d