मुंबई: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने शिवसेना के साथ हाथ मिला लिया है, यानी कि अब शेरा शिवसेना पार्टी के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव 2019 में अहम योगदान देते दिख सकते हैं. सलमान के अंग रक्षक रहे शेरा ने शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन की.
शेरा को पार्टी की सदस्यता मातोश्री निवास में मिली. शिवसेना ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से दी. शिवसेना के ट्वीटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की गईं जिनमें शेरा आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ खड़े नजर आए.

