BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सलमान खान के भाई ने खरीदी क्रिकेट टीम

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
सलमान खान के भाई ने खरीदी क्रिकेट टीम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. क्रिकेट और बॉलीवुड की जुगलबंदी का इतिहास नया नहीं है. बात चाहे दोनों क्षेत्रों के सितारों की आपस में शादियों की हो या फिर निवेश की. हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी द्वारा वेब सीरीज बनाने की खबर आई थी और अब बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के भाई सोहेल खान द्वारा श्रीलंका प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी खरीदने की खबर भी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर कैंडी टस्कर्स टीम खरीदी है.

टीम के सभी मैचों में मौजूद रहेंगे सलमान खान!

दरअसल सोहेल खान ने इंटरनेशनल एलएलपी ने कैंडी टस्कर्स फ्रेंचाइजी में निवेश किया है, जिसका हिस्सा सलमान खान और उनके पिता सलीम भी हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सोहेल खान ने बताया हमारी टीम में जिस तरह के खिलाड़ी हैं और प्रशंसकों का समर्थन हासिल है, उसे देखते हुए इस टीम में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान लीग के टीम के सभी मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.

क्रिस गेल और वहाब रियाज भी कैंडी टस्कर्स में शामिल

सोहेल खान के अनुसार, निश्चित रूप से क्रिस गेल बॉस हैं, लेकिन उनके अलावा भी हमारी टीम काफी अच्छी है. कुसल परेरा स्थानीय आइकन हैं और टीम में लियाम प्लंकेट, वहाब रियाज, कुसल मेंडिस और नुवान प्रदीप जैसे सितारे भी हैं. टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा बैलेंस है.

कब से शुरू होगी लीग

लंका प्रीमियर लीग अगले महीने 21 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेगी. इसमें पांच टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके नाम कोलंबो किंग्स, कैंडी टस्कर्स, दांबुला हॉक्स, गॉल ग्लेडिएटर्स और जाफना स्टालियंस हैं. 15 दिन तक चलने वाली लीग में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे.

भारत के दो खिलाड़ी भी खेलेंगे लंकी प्रीमियर लीग

अगले महीने से शुरू हो रही लंका प्रीमियर लीग में दो भारतीय खिलाड़ियों मनप्रीत गोनी और मानविंदर बिस्ला को भी जगह मिली है. इन दोनों को कोलंबो किंग्स ने खरीदा है. गोनी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दो वनडे मैच खेल चुके हैं. इनमें से एक बांग्लादेश और एक हांगकांग के खिलाफ था. इसके अलावा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 44 मैच खेले हैं. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज बिस्ला ने आईपीएल के 35 मैचों में 798 रन बनाए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि कानूनों के खिलाफ गहलोत सरकार लाएगी विधेयक

Next Post

मिशन शक्ति: 23 आरोपियों को मिली उम्रकैद की सजा, एक को फांसी

Next Post
सामूहिक आत्महत्या मामला: DSP, पूर्व डीआईजी सहित छह को 8 साल की कैद

मिशन शक्ति: 23 आरोपियों को मिली उम्रकैद की सजा, एक को फांसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d