BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सलमान खुर्शीद: मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सुई खोजने’ जैसा

by bnnbharat.com
September 1, 2019
in समाचार
सलमान खुर्शीद: मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सुई खोजने’ जैसा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि उनके काम में अच्छाई ढूंढना भूसे के ढेर में सुई ढूंढने जैसा है. खुर्शीद ने कहा कि देश जिस तरह से चल रहा है कांग्रेस उसे लेकर बहुत चिंतित है. वहीं, हाल ही में कुछ कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री कुछ अच्छा करते हैं तो उनकी तारीफ भी होनी चाहिए.

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक मॉडल में सबकुछ खराब ही नहीं है और उनके द्वारा किए गए काम को स्वीकार नहीं करने और हमेशा उनकी आलोचना करते रहने से कुछ नहीं होने वाला.

कांग्रेस के अन्य नेताओं शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इस टिप्पणी को लेकर जयराम रमेश का साथ दिया था और कहा था कि सही काम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी होनी चाहिए. खुर्शीद ने रविवार को कहा कि मेरी नजर में, मोदी द्वारा किए गए अच्छे काम को खोजना ‘भूसे के ढेर में सुई खोजने’ जैसा है.

मोदी की हमेशा आलोचना नहीं करने की रमेश और अन्य नेताओं की टिप्पणी के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने कहा कि वह किसी को सीधे-सीधे जवाब नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उससे और भ्रम पैदा होगा.

खुर्शीद ने कहा, ‘रमेश ने वह कहा जो वह कहना चाहते थे. हम सभी चीजों को उसी हिसाब से देखते हैं जो हमारे लिए सही होता है. जैसा कि मैंने कहा, मेरे लिए मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सूई खोजने’ जैसा होगा. ’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घरेलु हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाना

Next Post

अचानक रनवे पर कुत्ते के आने से देरी से उड़ा एयर एशिया का विमान

Next Post
अचानक रनवे पर कुत्ते के आने से देरी से उड़ा एयर एशिया का विमान

अचानक रनवे पर कुत्ते के आने से देरी से उड़ा एयर एशिया का विमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d