BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाल काटने के लिए PPE किट का इस्तेमाल कर रहे सैलून कर्मचारी

by bnnbharat.com
May 14, 2020
in Uncategorized
बाल काटने के लिए PPE किट का इस्तेमाल कर रहे सैलून कर्मचारी
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात: गुजरात में एक सैलून पर काम करने वाले कर्मचारी व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहनकर ग्राहकों के बाल काट रहे हैं. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नडियाद में एक सैलून के कर्मचारी पीपीई किट का इस्तेमाल कर रहे हैं. ग्राहक भी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं और और चेहरे पर मास्क लगाकर बाल कटवा रहे हैं.

सैलून के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है. सैलून के मालिक विशाल लिम्बाचिया ने कहा ने कहा कि हम सरकार द्वारा निर्धारित सभी सावधानी बरत रहे हैं कि ताकि श्रमिक और ग्राहक कोरोना वायरस के संपर्क में न आएं.

व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट न केवल उपचार केंद्रों में बल्कि विभिन्न गतिविधियों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण है. स्वास्थ्यकर्मियों और सफाई कर्मचारियों समेत कई क्षेत्रों के कर्मचारी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3722 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो गई है, जिनमें 49,219 सक्रिय हैं, 26,235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2549 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

34 ट्रेनों से 50,910 प्रवासी गुरुवार को पहुंचेंगे बिहार

Next Post

माल्या की गुहार: सरकार मेरी विनती भी सुने, पूरा कर्ज वापस ले और केस बंद करे

Next Post
माल्या की गुहार: सरकार मेरी विनती भी सुने, पूरा कर्ज वापस ले और केस बंद करे

माल्या की गुहार: सरकार मेरी विनती भी सुने, पूरा कर्ज वापस ले और केस बंद करे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d