रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हामिद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले अमर शहीद अब्दुल हामिद जी ने देश का मान बढ़ाया था. देश उनकी शहादत का सदैव ऋणी रहेगा.

