रांची: राजीव रंजन राजू (समाजसेवी) के जज्बे को सलाम. इस संकट के घड़ी में जब हमारा देश संकट से जूझ रहा है तब इस विषम परिस्थिति में भी इन्होंने जो गरीबों एवं असहाय लोगों के प्रति समर्पण एवं प्यार दिखाया है उसे सलाम है.
बातचीत के क्रम में इन्होंने बताया की कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे यही हमारा प्रयास होना चाहिए. सभी नागरिकों को आगे आ कर अपना कर्तव्य निभाना चाहिये.
राजीव रंजन राजू जो की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं वो प्रथम लॉकडाउन से ही लगातार प्रत्येक दिन गरीबों एवं असहाय लोगों के घर तक या कैम्प लगा कर प्रत्येक घर तक राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

