NEW DELHI:- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत की दी ई है. ये शिकायत आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दी है. आरोप है कि संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.
जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया पर सीएम अरविंद केजरीवाल को दिखाते हुए एक फर्जी वीडियो पोस्ट करने के लिए भाजपा और उसके नेता संबित पात्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि इस वीडियो से केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है.

