BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CNT-SPT एक्ट का सबसे ज्यादा उलंघन मिशनरी संस्थाएं द्वारा किया गया: समीर उराँव

by bnnbharat.com
June 30, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची 30 जून : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया।प्रेस वार्ता में कल दिनाँक 29 जून को मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को दिए गए ज्ञापन का उल्लेख करते हुए राज्यसभा सांसद सह जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी माननीय समीर उराँव जी ने कहा कि आदिवासी बहुल झारखंड राज्य में CNT-SPT act का सबसे ज्यादा उलंघन मिशनरी संस्थाएं द्वारा किया गया है।

ईसाई मिशनरीयों द्वारा संचालित स्कूल,कॉलेज,विश्वविद्यालय, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान एवं अस्पताल जैसे सेवा कार्यों के नाम पर आदिवासी समाज के लोगो की भूमि सहित गैर मजूरवा भूमि की अवैध बंदोबस्ती कर कब्जा किये गए भूमि में चर्च बनाया गया है,उसकी गहन एवं व्यापक जांच करायी जाय तथा कानून सम्मत समुचित कार्यवाई करते हुए सीधे-साधे भोले-भाले आदिवासी भू रैयतों को जमीन वापस लौटाई जाए।

आगे श्री उराँव ने कहा कि जनजाति पारंपरिक धार्मिक सांस्कृतिक सरना,मसना, जाहेरस्थान,ससनदिरी स्थल,देवीगुड़ी,देशवाली जैसे आस्था और विश्वास से जुड़े धरोहर स्थलों पर जबरजस्ती,डरा धमकाकर,सामुहिक बल प्रयोग कर या स्थानिय प्रशाशन के साथ मिलीभगत करके ऐसे स्थलो पर चर्च, गोरोटो आदि का निर्माण कर लिया गया हूं,की भी गहनता के साथ जाँच करायी जाय और उन्हें मुक्त किया जाय।
गुमला विधायक सह मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य माननीय शिवशंकर उराँव जी ने कहा कि आदिवासी बहुल इलाकों ने ऐसे सार्वजनिक चौक,चौराहो या सरकारी भूमि या जंगल पहाड़ पर ईसाईयत प्रतीक चिन्ह क्रूस आदि गाड़कर कब्जा कर लिया गया है,को व्यापक अभियान चलवाकर प्रशाशन द्वारा हटवाया जाय और ऐसा सुनोयोजित कृत्य करने वालों दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाई हो।

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक माननीय रामकुमार पाहन ने कहा कि झारखंड में मिशनरी संस्थाओ के द्वारा साजिश के तहत सीधे-साधे आदिवासी समाज के लोगो को बरगलाकर उनको आगे करके पथलगड़ी के प्रारूप को बदलकर अवैध पथलगड़ी करवा रहा है।
उक्त संस्थाओ और अफीम माफिया की मिलीभगत से खूंटी,चाईबासा,सिमडेगा जैसे जिलो में अफीम की खेती करवाई जा रही है,ऐसे कृत्य करने वाले लोगो को चिन्हित कर कार्यवाई की जाय।* प्रेस वार्ता में विधायक गंगोत्री कुजूर,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक,प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उराँव एवं प्रदेश मंत्री अनु लकड़ा उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बजट चर्चां 8 जुलाई से शुरू हो सकती है : वित्त मंत्रालय

Next Post

महिला वन अधिकारी पर हमले में टीआरएस नेता गिरफ्तार

Next Post

महिला वन अधिकारी पर हमले में टीआरएस नेता गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d