BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्थानीय नीति पर राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर रही हेमंत सरकार: समीर उरांव

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
बीजेपी सांसद को विधानसभा परिसर में माल्यार्पण की नहीं मिली अनुमति
Share on FacebookShare on Twitter

सरकार अपनी मंशा सदन पटल पर स्पष्ट करे ,भाजपा राज्यहित में सकारात्मक भूमिका निभाएगी.

रांची:भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद समीर उरांव ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया. उरांव आज ऑनलाइन प्रेसवार्ता से मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

समीर उरांव ने कहा कि हेमंत सरकार स्थानीय नीति को लेकर राज्य की जनता को गुमराह कर रही है. ये जनता के बीच झूठे वायदों और बड़ी बड़ी घोषणाओं से बनी सरकार है. 8 महीने में यह सरकार एक कदम भी नही चल सकी।विकास के कार्यक्रम ठप्प है. लोक कल्याणकारी योजनाएं बंद की जा रही है।मजदूर पलायन को मजबूर हैं.

उरांव ने कहा कि जो उद्घाटन किये जा रहे ओ सब पूर्व वर्ती रघुवर सरकार की योजनाएं हैं,जिसका श्रेय ये लेना चाहते हैं.

कहा कि राज्य निर्माण से लेकर विकास कार्यक्रमों केलिये भाजपा की नीयत और नीति स्पस्ट है. केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने राज्य केलिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की हैं.

रघुवर सरकार ने चिर प्रतीक्षित स्थानीय नीति बनाकर लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर दिये. परंतु झामुमो की दोहरी नीति से जनता परिचित है. इनकी कथनी और करनी में आसमान जमीन का अंतर है.

कहा कि हेमंत सरकार फिर स्थानीयता के नाम पर युवाओं को रोजगार से वंचित रखना चाहती है. रघुवर सरकार ने सभी दलों से स्थानीय नीति पर राय मांगी थी पर उस वक्त नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन मौन रहे,सदन से भागते रहे.
इनका चरित्र ऐसा ही है. अर्जुन मुंडा जी की सरकार से समर्थन वापस लिया परंतु 14 महीनों में स्थानीय नीति की चर्चा नही की.

उरांव ने कहा कि आज फिर से हेमंत सरकार स्थानीय नीति का स्वांग रच रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को कर के दिखाने में विश्वास रखना चाहिये न कि बोलने में.
उन्होंने कहा कि यह सरकार रोज रोज जनता को गुमराह नही करे.
भाजपा मांग करती है कि यह सरकार शीघ्र अपनी मंशा स्पष्ट करे।विधानसभा पटल पर बात रखे. भारतीय जनता पार्टी एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए राज्य हित और प्रदेश की 3.25 करोड़ जनता के हित मे अपनी राय स्पष्ट करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीएयू के कुलपति बने डॉ ओमकार नाथ सिंह

Next Post

करणी सेना ने निकाला कैंडल मार्च

Next Post
करणी सेना ने निकाला कैंडल मार्च

करणी सेना ने निकाला कैंडल मार्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d