नोएडा: नोएडा के सेक्टर 81 स्थित सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में काम शुरू हो गया. शुक्रवार को 3000 मजदूरों के साथ कंपनी ने कामकाज शुरू कर दिया. 35 एकड़ में फैली इस फैक्ट्री का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने किया था. जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा अब 200 पार कर चुका है.
109 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं. कोरोना वायरस से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के बिजनेस हब नोएडा में धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर आने लगी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 81 स्थित सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में काम शुरू हो गया. शुक्रवार को 3000 मजदूरों के साथ कंपनी ने कामकाज शुरू कर दिया. इन सभी कर्मचारियों को बसों के जरिए फैक्ट्री तक लाया गया था.
सरकार ने लॉकडाउन-3 में सीमित कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री के संचालन को मंजूरी दी है. 35 एकड़ में फैली इस फैक्ट्री का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने किया था. यह दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है.

