BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सनौर ने सील्ड पर जमाया कब्जा

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
सनौर ने सील्ड पर जमाया कब्जा

सनौर ने सील्ड पर जमाया कब्जा

Share on FacebookShare on Twitter

साजन मिश्रा,

गोड्डा(बसंतराय): प्रखंड क्षेत्र के डेरमा पंचायत के सनौर गांव में शिव शक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में सनौर प्रीमियर लीग के छठे संस्करण में बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नवोदित नवयुवक संघ सनौर (झारखण्ड) बनाम फत्तूचक (बिहार) के बीच खेला गया.

वहीं खेल के शुरुआत में दोनों टीम सहित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर खेल की शुरुवात की. शुरुआती दौर में फतूचक की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर में 166 रनों के लंबा लक्ष्य दिया. वहीं जवाबी पारी में सनौर की टीम ने 14वें ओवर में लक्ष का पीछा करते हुए महज पांच विकेट खोकर हुए जीत दर्ज कर ली.

मालूम हो कि सनौर के मां दुर्गा स्टेडियम मेला मैदान में हो रहे इस क्रिकेट टूर्नामेंट का लगातार ये छठा संस्करण खेला गया. जहां मौके बतौर मुख्य अतिथि डेरमा पंचायत के पंचायत समिति सदस्या चन्दा देवी के हाथों विजेता टीम को एक बड़ा सील्ड के साथ नकद चार हजार का प्रोत्साहन राशि दिया गया.

उपविजेता टीम को डेरमा पंचायत के उपमुखिया अभय कुमार मिश्र “पुनीत” के हाथों एक छोटा कप एवं नकद तीन हजार का प्रोत्साहन राशि दिया गया. जबकि मैच के मैन ऑफ द सीरीज एवं मैन ऑफ द मैच सनौर टीम के मनीष कुमार को क्रमशः आशीष झा एवं मुन्नी कुमारी के हाथों दिया गया.

वहीं पत्रकार साजन मिश्रा को भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के हाथों दिया गया. पूरे मैच के दरमियान अम्पायर इंजीनियर अभिषेक मिश्रा एवं मुकेश कुमार कर रहे थे. मैच का आखों देखा हाल क्रमशः ब्रिटिश कॉन्सेप्ट के डायरेक्टर अनुज वत्स, कौशल वत्स और अमृत राज सुना रहे थे. वहीं स्कोरिंग रौशन कुमार और कार्तिक कुमार कर रहे थे.

मौके पर सुरेंद्र प्रसाद झा, महानंद झा, दीपक मिश्रा, विकास यादव, गुलशन ठाकुर, गुंजन ठाकुर, संजय झा, बबलू यादव, मोनी ठाकुर समेत दर्जनों युवा मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जवान ने की फांसी लगाकर खुदकुशी

Next Post

31 मार्च के बाद BS-4 वाहनों का निबंधन नहीं

Next Post
31 मार्च के बाद BS-4 वाहनों का निबंधन नहीं

31 मार्च के बाद BS-4 वाहनों का निबंधन नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d