BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ 411 लोगों को देने की स्वीकृति

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter


लातेहार. मुख्यमंत्री पशुधन योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कमेटी की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले में पशुधन योजना के तहत सरकार की ओर से मिले लक्ष्य एवं लाभुकों के चयन के बारे में जिला पशुपालन पदाधिकारी से जानकारी ली. निर्देश दिया कि सरकार के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनरूप ससमय लाभुकों का चयन करना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने पशुधन योजना का लाभ सभी योग्य पशुपालको को देने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की बात कही. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक भी योग्य पशुपालक योजना के लाभ से वंचित नहीं हो. लाभुकों के चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता रखें.
बैठक के दौरान जिलास्तरीय कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 411 आवेदनों को रखा गया. जिस पर उपायुक्त अबु इमरान ने स्वीकृति प्रदान की. इसमें मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनान्तर्गत 335 एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत गब्य प्रक्षेत्र के 76 पशुपालकों के आवेदन शामिल है. उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सरकार द्वारा योजना संचालित करने का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब सही लाभुकों का चयन कर उसे योजना का लाभ देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा.
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा सही लाभूक के चयन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. बैठक में निर्धारित लक्ष्य के अनरूप ससमय लाभुकों का चयन करने को लेकर भी निर्देश दिया l बैठक के दौरान मनरेगा से पशुओं के लिए शेड निर्माण कार्य कराने को लेकर निर्देशित किया गया. बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा अनुदान पर मिलने वाले पशुधन की जानकारी दी गई. जिस पर उपायुक्त के द्वारा सही लाभुकों का चयन कर पशुधन योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर निर्देशित किया गया. मौके पर आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा,डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा राधे श्याम,विधायक प्रतिनिधि सुदामा प्रसाद,मनिका विधायक प्रतिनिधि हरि शंकर यादव जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव समेत अन्य पदाधकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत को स्वस्थ रखने के लिए चार मोर्चों पर काम कर रहे हैं – मोदी

Next Post

आरबीआई ने जारी की ग्राहकों को चेतावनी, बैंक के नाम से आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से बचें

Next Post
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों पर नकेल कसेगा RBI

आरबीआई ने जारी की ग्राहकों को चेतावनी, बैंक के नाम से आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से बचें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d